Imran Khan Death : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मौत की झूठी खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। कई पोस्ट और वीडियो में दावा किया गया कि इमरान खान को आईएसआई (ISI) ने जेल में जहर देकर मार डाला। यह खबर सबसे पहले व्हाट्सएप और एक्स (पहले ट्विटर) पर वायरल हुई।
पाकिस्तानी मीडिया का खंडन
पाकिस्तानी मीडिया और Pakistan Observer जैसे समाचार स्रोतों ने इस खबर को फर्जी (झूठा) बताया है। उनका कहना है कि इमरान खान अदियाला जेल में ही हैं और सुरक्षित हैं।
फर्जी वीडियो भी हुए वायरल
कुछ वायरल वीडियो में दिखाया गया कि इमरान खान खून से लथपथ हैं और जेल के गार्ड उन्हें उठाकर ले जा रहे हैं। लेकिन ये वीडियो संपादित या पुराने हो सकते हैं। पाक मीडिया ने इन वीडियो की प्रामाणिकता से इनकार किया है।

भारतीय ट्रोल्स पर आरोप
पाकिस्तानी मीडिया ने यह भी आरोप लगाया कि यह अफवाह फैलाने में भारतीय सोशल मीडिया अकाउंट्स की भूमिका हो सकती है। उनका कहना है कि यह एक साज़िश है जिससे पाकिस्तान में अस्थिरता फैलाई जा सके।
सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं
अब तक पाकिस्तानी सरकार या सेना की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। लेकिन पाकिस्तान ऑब्जर्वर के अनुसार, भरोसेमंद सूत्रों ने यह स्पष्ट किया है कि इमरान खान जिंदा और स्वस्थ हैं।
इमरान खान की कानूनी कार्यवाही जारी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमरान खान ने अभी भी अपनी कानूनी टीम के जरिए जमानत याचिका दायर कर रखी है। इससे साफ होता है कि वे जेल में हैं और कानूनी प्रक्रिया में शामिल हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...