Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में परिवार पर हमला करने के आरोप में 9 गिरफ्तार

March 27, 2023

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में परिवार पर हमला करने के आरोप में 9 गिरफ्तार

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में एक परिवार को कथित रूप से परेशान करने और उस पर हमला करने के आरोप में नौ युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि परिवार पर हमले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, आधी रात को छापेमारी के दौरान युवकों को गिरफ्तार किया गया।

श्रीनगर पुलिस ने ट्विटर पर लिखा, “पुलिस ने एक वीडियो का संज्ञान लिया, जिसमें बाइक सवार युवकों का एक समूह सड़क पर एक परिवार को परेशान और हमला करता हुआ दिख रहा था। इसके बाद एसडीपीओ पश्चिम और एसएचओ परिमपोरा की टीम ने आधी रात को छापेमारी की।” पुलिस ने बताया कि इस संबंध में परिमपोरा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी और छापेमारी के दौरान चार दोपहिया वाहन भी जब्त किए गए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें