जम्मू-कश्मीर में 2023 में शहरी स्थानीय निकायों चुनाव में 19 लाख से अधिक मतदाता भाग लेंग

जम्मू: जम्मू-कश्मीर में 2023 में शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) के लिए चुनाव प्रक्रि या में 19 लाख से अधिक मतदाता भाग लेंगे, मतदाता सूची में संशोधन के बाद दो लाख से अधिक मतदाताओं की वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि अंतिम मतदाता सूची, जो 29 अगस्त को प्रकाशित हुई थी, अभी तक सार्वजनिक डोमेन में.

जम्मू: जम्मू-कश्मीर में 2023 में शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) के लिए चुनाव प्रक्रि या में 19 लाख से अधिक मतदाता भाग लेंगे, मतदाता सूची में संशोधन के बाद दो लाख से अधिक मतदाताओं की वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि अंतिम मतदाता सूची, जो 29 अगस्त को प्रकाशित हुई थी, अभी तक सार्वजनिक डोमेन में नहीं डाली गई है क्योंकि कुछ स्थानों पर, (अंतिम मतदाता) नामावली का संकलन और गणना प्रक्रि याधीन है, फिर भी प्रारंभिक आंकड़े 2.17 लाख मतदाताओं की वृद्धि का संकेत देते हैं आंकड़ों में मामूली बदलाव की संभावना हो सकती है, फिर भी जम्मू-कश्मीर में नए मतदाताओं की संख्या 2 लाख से ऊपर है।

इसी तरह जम्मू नगर निगम (जेएमसी) और श्रीनगर नगर निगम (जेएमसी) के मामले में, नामावली के संशोधन के बाद क्र मश: 65493 और 82936 मतदाताओं की वृद्धि हुई है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार 2023 नगर निगम चुनावों के लिए पूरे जम्मूकश्मीर में 2018 में 16,97,291 मतदाताओं के मुकाबले 19,14,383 मतदाता होंगे, इस प्रकार 2,17,092 मतदाताओं की वृद्धि दर्ज की जाएगी। श्रीनगर नगर निगम (एसएमसी) के मामले में, 2023 चुनावों के लिए कुल 7,46,711 पात्र मतदाता हैं और इनमें 3,75,784 पुरु ष और 3,70,927 महिलाएं शामिल हैं।

2018 में, 6,63,775 मतदाता थे, जिन्होंने एसएमसी (74 वार्ड) चुनावों में मतदान किया था।जेएमसी के मामले में, 2023 के चुनावों में मतदाताओं की संख्या 4,65,794 होगी, जिसमें 2,38,004 पुरुष और 2,27,290 महिलाएं शामिल हैं, जबकि 2018 के चुनावों में इसके 75 वार्डां में कुल 4,42,180 मतदाता थे। 2023 के चुनावों में पूरे कश्मीर में मतदाताओं की संख्या 11,68,001 होगी, जिसमें 5,85,169 महिलाएं और 5,82,832 पुरुष मतदाता शामिल होंगे। जम्मू संभाग से संबंधित अंतिम आंकडे अभी भी संकलित और गणना किए जा रहे हैं और यह प्रक्रि या रविवार तक पूरी होने की संभावना है।

यूटी में सभी यूएलबी का कार्यकाल अक्तूबर-नवंबर के बीच समाप्त होने वाला है, इसलिए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि चुनाव कार्यक्रम सितंबर के अंत या अक्तूबर की शुरु आत में घोषित किया जा सकता है, अगर उस अवधि के दौरान सुरक्षा आकलन भी अनुकूल रहा। जहां तक जम्मू जिले का सवाल है, यहां 71,979 मतदाताओं की वृद्धि दर्ज की गई है। 2018 के चुनावों में 442180 मतदाताओं के मुकाबले 2023 के चुनावों में 514159 मतदाता होंगे। 2023 के चुनावों में जम्मू जिले में नगर पालिकाओं (एमसी) का चुनाव करने के लिए पात्र मतदाताओं की संख्या 48365 होगी और उनमें 24878 पुरुष और 23487 महिलाएं शामिल होंगी।

सात में से जम्मू जिले की नगर समितियों, अखनूर एमसी में 8284 मतदाता होंगे, जिनमें 4113 पुरुष और 4171 महिलाएं शामिल हैं। अरनिया एमसी में 7481 मतदाता होंगे, जिनमें 4025 पुरुष और 3456 महिलाएं शामिल हैं और बिश्नाह एमसी में 8330 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 4409 पुरुष और 3921 महिलाएं हैं। इसी तरह से घो मन्हासा एमसी में कुल 3472 मतदाता होंगे, जिनमें 1784 पुरुष और 1688 महिलाएं शामिल हैं। ज्यौड़ियां एमसी में 3240 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 1628 पुरुष और 1612 महिलाएं शामिल हैं। खौड़ एमसी में 5697 मतदाता होंगे, जिनमें 2877 पुरु ष और 2820 महिलाएं शामिल हैं और आरएसपुरा एमसी में कुल 11861 मतदाता होंगे, जिनमें 6042 पुरु ष और 5819 महिला मतदाता हैं।

- विज्ञापन -

Latest News