Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

राज्यसभा चुनाव से पहले Karnataka में सियासी सरगर्मियां तेज, Janardhana Reddy ने CM Siddaramaiah से की मुलाकात

February 26, 2024

राज्यसभा चुनाव से पहले Karnataka में सियासी सरगर्मियां तेज, Janardhana Reddy ने CM Siddaramaiah से की मुलाकात

बेंगलुरुः खनन कारोबारी से राजनीतिज्ञ बने जी. जनार्दन रेड्डी ने सोमवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया से कावेरी स्थित उनके आवास पर मुलाकात की हैं। इस मुलाकात के दौरान डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार और संस्कृति मंत्री शिवराज तंगदागी भी मौजूद थे। 27 फरवरी को राज्यसभा की चार सीटों पर होने जा रहे चुनाव को ध्यान में रखते हुए यह घटनाक्रम अहम हो जाता है। कल्याण राज्य प्रगति पक्ष (केआरजेपी) से विधायक रेड्डी ने इससे पहले बीजेपी को समर्थन देने की घोषणा की थी। हालांकि, उन्होंने मुख्यमंत्री सिद्दारमैया द्वारा भगवान हनुमान के जन्मस्थल माने जाने वाले अंजनाद्री तीर्थस्थल परियोजना के लिए 100 करोड़ मंजूर किए जाने पर उनकी तारीफ की थी। भाजपा और जद (एस) पांचवे उम्मीदवार कुपेंद्र रेड्डी की जीत के लिए रेड्डी पर भरोसा जता रहे हैं।

हालांकि, जनार्दन रेड्डी ने इस बात को लेकर चुप्पी साध रखी है कि वो आगामी राज्यसभा चुनाव में किस पार्टी का समर्थन करेंगे। कर्नाटक की चार राज्यसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। कांग्रेस ने चुनाव के लिए एआईसीसी कोषाध्यक्ष अजय माकन, राज्यसभा सांसद सैयद नसीर हुसैन और जीसी चन्द्रशेखर को चुनावी मैदान में उतारा है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण बंदगी और जद-एस से कुपेंद्र रेड्डी ने राज्यसभा के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया है। पांचवें उम्मीदवार के रूप में कुपेंद्र रेड्डी को मैदान में उतारने से सत्तारूढ़ कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा पैदा हो गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें