Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

तुमको देखा तो ख्याल आया…जावेद अख्तर ने 9 मिनट में कैसे लिख दी गजल

June 21, 2026

तुमको देखा तो ख्याल आया…जावेद अख्तर ने 9 मिनट में कैसे लिख दी गजल

Javed Akhtar write a ghazal in 9 minutes : हिंदी सिनेमा के सदाबहार गीतों की बात हो और जावेद अख्तर का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। उनकी कलम से निकले अनगिनत गीत आज भी लोगों के दिलों में बसे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी सबसे मशहूर गज़लों में से एक महज 9 मिनट में लिखी गई थी।

जावेद अख्तर ने खुद सुनाई दास्तां

जावेद अख्तर ने खुद बताया था कि फिल्म साथ-साथ का मशहूर गीत “तुमको देखा तो ये ख्याल आया” उन्होंने केवल 9 मिनट में लिखा था। यह गीत बाद में जगजीत सिंह और चित्रा सिंह की आवाज़ में अमर हो गया और आज भी सबसे लोकप्रिय ग़ज़लों में गिना जाता है। हैरानी की बात यह है कि जिस गीत को लिखने में आमतौर पर घंटों या दिनों का समय लग सकता है, उसे जावेद अख्तर ने कुछ ही मिनटों में कागज़ पर उतार दिया। यही गाना आगे चलकर हिंदी सिनेमा और ग़ज़ल प्रेमियों की पहली पसंद बन गया। (Javed Akhtar write a ghazal in 9 minutes )

ये है कालजयी रचना की कहानी

आईये जानते हैं इस कालजयी गीत और उससे जुड़ी दिलचस्प कहानी के बारे में। हम बात कर रहे हैं साल 1982 में आई फिल्म साथ साथ के गाने तुमको देखा तो ये ख्याल की जिसे जावेद अख्तर ने 8 पैग लगाने के बाद लिखा था। जी हां, मूल रूप से इस गजल को जगजीत सिंह और चित्रा ने गाया है और अलग-अलग तरीकों से इसका फिल्म में इस्तेमाल हुआ है। कोलकाता में FICCI के एक इवेंट में जावेद अख्तर ने ये किस्सा सुनाया था। उन्होंने कहा- सिलसिला के बाद, यश चोपड़ा का चौथा असिस्टेंट मेरे पास आया और उसने रिक्वेस्ट की कि मैं उनकी फिल्म के लिए गाना लिखूं। बेशक उनके पास पैसे नहीं थे लेकिन मैं मान गया। उन दिनों मैं खूब शराब पीता था। वो बिचारे रोज आते और मेरे से गाने के लिए पूछते। (Javed Akhtar write a ghazal in 9 minutes )

रात के 2 बजे, 8 पैग और 9 मिनट में गजल

जावेद ने आगे बताया कि ऐसे ही हर रोज हम लोग रात के 2 बजे तक बैठकर बात करते और शराब पीते। ये बात टल जाती कि गाना भी लिखना है। फिर एक दिन उस बेचारे ने मेरे से पूछ ही लिया। उस वक्त रात के 2 बज रहे होंगे। मैं 8 या 9 पैग पी चुका था। मैंने पेपर पेन मांगा और गाना 9 मिनट में लिखकर दे दिया। फिर वो गाना जगजीत सिंह ने गाया, जिसका नाम है तुमको देखा तो ये ख्याल आया। मैंने उसे 9 मिनट में इसलिए लिखा क्योंकि उसे अपनी आखिरी ट्रेन पकड़नी थी, तो वो घड़ी देख रहा था। मैंने जल्दी-जल्दी में ये गाना लिखकर उसे दिया। फिल्म में इसे दीप्ति नवल और फारूख शेख पर फिल्माया गया है।

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें