Site icon Dainik Savera Times

Haryana News : गहने दान करने के नाम पर ले उड़े आभूषण

FIR on tree cutting

FIR on tree cutting

पानीपत। थाना सेक्टर-29 क्षेत्र की कृष्णपुरा कॉलोनी में शनिवार दोपहर बाद एक व्यक्ति और किशोर ने ज्वेलर की दुकान पर पहुंचकर 93 हजार रुपये के गहने ठग लिए।

दोनों ने पहले सरकारी नौकरी लगने पर मंदिर में सोने चांदी के गहने दान करने का झांसा देकर पंडित को बहलाया। इसके बाद पंडित की पत्नी के साथ ज्वेलर की दुकान पर ले जाकर गहने खरीदे। बाद में मां को गहने दिखाने का बहाना बनाकर वहां से भाग गए। पुलिस ने ज्वेलर्स की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर ठगी करने वाले व्यक्ति की तलाश की जा रही है।

पंडित की पत्नी को ले गए साथ

कृष्णपुरा निवासी विजय वर्मा ने बताया कि उनकी कॉलोनी में ही विजय ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। शनिवार पौने तीन बजे कॉलोनी के हनुमान मंदिर के पंडित की पत्नी ओमवती उनके पास आई। उसके साथ एक व्यक्ति और एक किशोर भी थे। ओमवती ने कहा कि इन्हें कुछ गहने खरीदने हैं। व्यक्ति ने सोने का एक लॉकेट 3.5 ग्राम और चांदी की पायल करीब 155 ग्राम खरीदी। जिसकी कीमत करीब 93 हजार रुपये बनी थी।

गहने पंडित को दिखाने के लिए ले गए

कुछ देर बाद व्यक्ति ने कहा कि उसे गहने एक बार पंडित जी को दिखाने हैं। इसके बाद वे दोनों वहां से चले गए। कुछ देर बाद महिला वापस उनकी दुकान पर आई और कहा कि जो व्यक्ति गहने लेकर गए थे वह वापस आए क्या। जिस पर उसने इंकार कर दिया। महिला ने बताया कि वह मंदिर में भी नहीं हैं। सरकारी नौकरी लगने पर गहने दान करने का दिया था झांसा ओमवती ने बताया कि शनिवार सुबह व्यक्ति और किशोर उनके मंदिर में आए थे और कहा था कि उनकी सरकारी नौकरी लगी है।

ज्वेलर्स विजय वर्मा की शिकायत पर केस

इस कारण वह 11 हजार रुपये और सोने-चांदी के गहने दान करना चाहते हैं। गहने लेने के बाद वह दोनों मंदिर आए और पंडित को गहने दिखाने के बाद एक बार अपनी मां को दिखाने की बात कहकर अपनी बाइक लेकर वहां से चले गए। इसके बाद ज्वैलर्स विजय वर्मा ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने तुरंत ही प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज अपने कब्जे में ले ली हैं। जिसमें व्यक्ति गुलाबी रंग की शर्ट पहने नजर आ रहा है उसके साथ 15-16 साल का किशोर काली शर्ट में नजर आ रहा है।

खबरें और भी हैं…

खबरें और भी हैं…

खबरें और भी हैं…

खबरें और भी हैं…

Exit mobile version