Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा में जियो भारत फोन बना मनोरंजन और डिजिटल भुगतान का नया माध्यम

May 22, 2026

हरियाणा में जियो भारत फोन बना मनोरंजन और डिजिटल भुगतान का नया माध्यम

जियो भारत, लाइव क्रिकेट, यूपीआई पेमेंट अलर्ट और सेफ्टी शील्ड जैसी सुविधाओं को एक साथ एक किफायती डिवाइस में ला कर उपभोगताओं को एक सुगम अनुभव प्रदान कर रहा है

चंडीगढ़। हरियाणा भर में क्रिकेट सीजन के बढ़ते रुझान के बीच, जियो भारत फोन, आम उपयोगकर्ताओं और छोटे व्यापारियों के लिए एक बहुउद्देशीय डिवाइस के रूप में उभरा है।

उपभोक्ताओं के लिए बना एक विकल्प

यह फोन मनोरंजन, कनेक्टिविटी, उन्नत सेफ्टी शील्ड सुविधाओं और यूपीआई पेमेंट अलर्ट को सुगमता के साथ एक किफायती डिवाइस में लाकर एक लोकप्रिय साथी के रूप में उभरा है।
जियो के डिजिटल इकोसिस्टम द्वारा संचालित जियो भारत, उपयोगकर्ताओं को लाइव क्रिकेट एक्शन का आनंद लेने, संगीत स्ट्रीम करने और सैकड़ों लाइव टीवी चैनलों तक पहुंच प्राप्त करने में सक्षम बनाता है, जिससे यह परिवारों, युवाओं और दुकानदारों के लिए एक आकर्षक विकल्प बना हुआ है।

व्यापारियों को प्रदान करता है उपयोगिता

व्यापारियों और लोकल कारोबारियों के लिए, जियो भारत फोन अपने साउंड पे फीचर के माध्यम से अतिरिक्त व्यावसायिक उपयोगिता भी प्रदान करता है, जो हैंडसेट से ही यूपीआई पेमेंट की तत्काल ऑडियो पुष्टि प्रदान करता है, जिससे अलग साउंड बॉक्स या आवर्ती किराये के शुल्क की आवश्यकता समाप्त हो जाती है। जियो भारत कंपेनियन ऐप के ज़रिए, उपयोगकर्ता सुरक्षा से जुड़ी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं, जिनमें प्रियजनों के साथ लोकेशन शेयरिंग, स्पैम कॉल से सुरक्षा, फोन बैटरी मॉनिटरिंग और ऐप उपयोग नियंत्रण शामिल हैं।

किफायती डिजिटल पहुंच का माध्यम

एक ही 4जी फोन में मनोरंजन, टेलीकॉम सेवाओं, सुरक्षा सुविधाओं और पेमेंट सत्यापन को एकीकृत करके, जियो भारत, हरियाणा भर में किफायती डिजिटल पहुंच का विस्तार करने और डिजिटल अडॉप्शन में तेज़ी लाने में मदद कर रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें