Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार में चल रही खींचतान, NDA नेताओं ने कसा तंज

November 28, 2025

सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार में चल रही खींचतान, NDA नेताओं ने कसा तंज

Karnataka Congress : कर्नाटक कांग्रेस में मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए खींचतान पर एनडीए के नेताओं ने कटाक्ष किया है और कहा कि उन्हें लोगों की परवाह नहीं है, उन्हें सिर्फ अपनी कुर्सी की चिंता है। कर्नाटक के हालात पर बिहार के मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा, “गलती से कांग्रेस पार्टी सत्ता में आ गई, लोगों ने गलती से उन्हें सीटें दे दीं। मुख्यमंत्री (सिद्धारमैया) और उपमुख्यमंत्री (डीके शिवकुमार) के बीच की स्थिति सबको दिख रही है। उन्हें लोगों की परवाह नहीं है।”

चुनावों में कांग्रेस पार्टी होगी साफ
उन्होंने सवाल उठाया कि जब इन लोगों (मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री) के बीच तालमेल नहीं है तो जनता की क्या सेवा करेंगे? राम कृपाल यादव ने कहा कि अगली बार कर्नाटक के चुनावों में कांग्रेस पार्टी साफ हो जाएगी।

ये भी पढ़ें- दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग का साजिशकर्ता गिरफ्तार

उसूलों से भटकी कांग्रेस
बिहार के मंत्री नितिन नबीन ने कहा, “जो पार्टी अपने उसूलों से भटक गई है, उसे अंदरूनी लड़ाई का सामना करना ही पड़ता है। यहां तक ​​कि जिस तथाकथित हाईकमान की वे बात करते हैं, वह भी बंटा हुआ है। कर्नाटक में उपमुख्यमंत्री वाला खेल राहुल गांधी के अपने दरबार से खेला जा रहा है। कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व मुख्यमंत्री को बौना दिखाने में लगा है।”

छत्तीसगढ़ को कहा धन्यवाद
रायपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री नितिन नबीन ने बिहार चुनाव में एनडीए की जीत का का श्रेय छत्तीसगढ़ को भी दिया। उन्होंने कहा, “छत्तीसगढ़ के कई कार्यकर्ता वहां (बिहार) लगे हुए थे। उन सभी कार्यकर्ताओं के जरिए छत्तीसगढ़ से बिहार को जो समर्थन और भावना मिली, उसने इस जीत में भूमिका निभाई। मैं छत्तीसगढ़ के लोगों को अपनी शुभकामनाएं देता हूं और छत्तीसगढ़ के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को भी बधाई देता हूं, जिन्होंने चुनाव के दौरान अपनी मेहनत से योगदान दिया।”

नितिन नबीन ने यह भी कहा कि बिहार में जीत का श्रेय भाजपा कार्यकर्ताओं, बिहार के लोगों और हमारे नेताओं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जाता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें