Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Karnataka : लोकायुक्त अधिकारी बनकर ठगी का प्रयास करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

December 23, 2024

Karnataka : लोकायुक्त अधिकारी बनकर ठगी का प्रयास करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

मंगलुरु : लोकायुक्त अधिकारी बनकर ‘व्हाट्सऐप’ के जरिए रुपये ऐंठने की कोशिश करने के आरोप में आंध्र प्रदेश से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मंगलुरु के पुलिस आयुक्त द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, धनंजय रेड्डी थोटा (31) ने कथित तौर पर लोकायुक्त अधिकारी बनकर पंचायत अधिकारी पुरुषोत्तम को फोन किया। विज्ञप्ति के अनुसार, थोटा ने कथित भ्रष्टाचार के एक मामले को निपटाने के लिए पुरुषोत्तम से रुपयों की मांग की। फोन करने वाले व्यक्ति के बारे में संदेह होने पर पुरुषोत्तम ने प्राधिकारियों को सूचित किया, जिसके बाद जांच शुरू की गई।

इसमें बताया गया कि यह पता लगाया गया कि थोटा ने फोन कहां से किया था जिसके बाद पुलिस आंध्र प्रदेश पहुंची और शनिवार को वहां से थोटा को गिरफ्तार कर लिया गया। कर्नाटक के उल्लाल शहर की पुलिस इसी तरह के अन्य मामलों में थोटा के संलिप्त होने के संबंध में जांच कर रही है। थोटा को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया और मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें