Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में करणी सेना ने Indore-Ujjain मार्ग पर किया चक्काजाम 

December 7, 2023

गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में करणी सेना ने Indore-Ujjain मार्ग पर किया चक्काजाम 
इंदौरः श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या के विरोध में इस संगठन के कार्यकर्ताओं ने इंदौर से उज्जैन को जोड़ने वाले बेहद व्यस्त मार्ग पर बृहस्पतिवार को चक्काजाम कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विरोध प्रदर्शन के दौरान करणी सेना के कार्यकर्ता इंदौर-उज्जैन रोड के लवकुश चौराहे पर सड़क पर बैठ गए जिससे वाहनों की कतारें लग गईं।
उनके मुताबिक मौके पर पुलिस पहले से तैनात थी। पुलिस के अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर चक्काजाम खत्म कराया। करणी सेना के नेता अनुराग प्रताप सिंह राघव ने संवाददाताओं से कहा कि अगर गोगामेड़ी के हत्यारों के खिलाफ 72 घंटों में उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो इन हत्यारों को करणी सेना ‘‘अपने तरीके से जवाब देगी।
राघव ने बताया कि करणी सेना और अन्य राजपूत संगठनों ने गोगामेड़ी की हत्या के खिलाफ बृहस्पतिवार को समूचे मध्यप्रदेश में बंद का आह्वान किया था, लेकिन राजस्थान पुलिस द्वारा 72 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद यह आह्वान वापस ले लिया गया। गोगामेड़ी की हत्या के खिलाफ मध्यप्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बुधवार से राजपूत संगठनों के विरोध प्रदर्शन जारी हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें