Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा: सवारियों से भरा ऑटो पलटा; मची चीख-पुकार

September 16, 2025

जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा: सवारियों से भरा ऑटो पलटा; मची चीख-पुकार

Jammu and Kashmir accident: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। बता दें कि यह हादसा दरहल मलिकान क्षेत्र के रकिबान इलाके में हुआ, जहां सवारियों से भरा एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया जा रहा है कि ऑटो का रजिस्ट्रेशन नंबर जेके11एच-0487 है।

मौके पर मची चीख-पुकार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा अचानक हुआ और ऑटो के पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 से 6 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

राहत और बचाव कार्य शुरू

बता दें कि पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि तेज गति या सड़क की खराब स्थिति इसकी वजह हो सकती है। पुलिस ने ऑटो को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं।

स्थानीय प्रशासन ने मृतक के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और घायलों को उचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं, इस दर्दनाक घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें