Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू से 2,000 से अधिक तीर्थयात्रियों का नया जत्था अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए रवाना 

July 29, 2023

जम्मू से 2,000 से अधिक तीर्थयात्रियों का नया जत्था अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए रवाना 
जम्मू: दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर में ‘बाबा बर्फानी’ के दर्शन के लिए 2,000 से अधिक तीर्थयात्रियों का नया जत्था 87 वाहनों के काफिले में सवार होकर शनिवार सुबह जम्मू शहर से कश्मीर के दो आधार शिविरों के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा 30 जून को अमरनाथ यात्रा के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाए जाने के बाद यह जम्मू स्थित भगवती नगर आधार शिविर से रवाना होने वाला तीर्थयात्रियों की सबसे कम संख्या वाला जत्था था।
गुफा मंदिर के दर्शन के लिए अनंतनाग जिले के पहलगाम और गांदरबल जिले के बालटाल स्थित जुड़वां आधार शिविर से एक जुलाई को यात्रा की शुरुआत हुई थी। यह यात्रा 62 दिनों तक चलेगी। अधिकारियों के मुताबिक, अब तक लगभग 3.78 लाख तीर्थयात्री बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक रूप से बर्फ से बना शिवलिंग अब पूरी तरह से पिघल चुका है, जिसकी वजह से तीर्थयात्रियों की संख्या में गिरावट देखी जा रही है।
अधिकारियों के अनुसार, वर्तमान समय में रोजाना औसतन 7,000 तीर्थयात्री गुफा मंदिर में दर्शन के लिए आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि 27वें जत्थे में कुल 2,050 तीर्थयात्री शामिल हैं, जिनमें 357 महिलाएं, 12 बच्चे, 54 साधु और नौ साधवी हैं। स•ाी तीर्थयात्री तड़के साढ़े तीन बजे से पौने चार बजे के बीच सुरक्षा र्किमयों के साथ एक काफिले में भगवती नगर आधार शिविर से घाटी के लिए रवाना हुए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें