Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jammu : गटारो गिरोह के सरगना की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी समेत 5 लोग गिरफ्तार

February 3, 2025

Jammu : गटारो गिरोह के सरगना की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी समेत 5 लोग गिरफ्तार

Jammu : जम्मू शहर में आपराधिक गटारो गिरोह से जुड़े 37 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या में शामिल मुख्य आरोपी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गटारो गिरोह के सरगना सुमित जंडियाल की इस साल 21 जनवरी को जम्मू में एक विरोधी गुट के तीन सदस्यों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। अधिकारियों ने बताया कि गटारो गिरोह के सरगना सुमित की हत्या के सिलसिले में पुलिस ने हत्यारों का पता लगाने के लिए अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में मुख्य आरोपी हर्ष के साथ अरुण, अजय और दो अन्य सहयोगियों अभय तथा राज को दिल्ली में अपराध शाखा और जम्मू कश्मीर पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि हत्या करने के बाद तीनों अपना स्थाना बदल रहे थे तथा वे नेपाल भागने की फिराक में थे।

अपराधियों की रिमांड का अनुरोध

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा और जम्मू कश्मीर पुलिस के संयुक्त अभियान में रविवार को उन्हें नयी दिल्ली में आईएसबीटी के पास से गिरफ्तार किया गया और जम्मू कश्मीर पुलिस को सौंप दिया गया। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हत्या में हर्ष, अरुण और अजय शामिल थे। हर्ष मुख्य आरोपी है।’’ उन्होंने कहा कि अपराधियों की रिमांड का अनुरोध किया गया है और आगे की जांच जारी है। इससे पहले 21 जनवरी को तीन युवकों ने एक एसयूवी को रोका और ज्यूल चौक पर सुमित जंडियाल पर चार राउंड गोलीबारी की थी। पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल जंडियाल को इलाज के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि हमलावरों ने बंदूक का भय दिखाकर एक व्यक्ति से दोपहिया वाहन छीन लिया और फरार हो गए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें