जम्मू : उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल में पिछले कुछ दिनों हुई, लगातार बारिश व जलभराव के कारण कई ट्रेनौं को रद्द करना पड़ा तथा कुछ को उनके गंतव्य से पहले ही टर्मिनेट करना पड़ा था। परंतु मंडल रेल प्रबंधक जम्मू विवेक कुमार व अन्य अधिकारीयों द्वारा समय-समय पर विभिन्न खंडों का जायजा लेने और ट्रेन की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुएए समय-समय पर ट्रेनों को पुन: संचालित किया जा रहा है। इस कड़ी में कुछ ट्रेनों का पुन:परिचालन जम्मू मंडल से शुरू होने जा रहा है। जिसका विवरण इस प्रकार है।
1- ट्रेन संख्या 12238, (जम्मूतवी- वाराणसी), इस ट्रेन का संचालन 21/09/2025 से शुरू किया जा रहा है।
2- ट्रेन संख्या 12332(जम्मूतवी- हावड़ा,) इस ट्रेन का संचालन 21/09/2025 से किया जा रहा है।
3- ट्रेन संख्या 12356 (जम्मूतवी-पटना), इस ट्रेन का संचालन 21/09/25 से किया जा रहा है
4- ट्रेन संख्या 12920 (श्री माता वैष्णो देवी कटरा – डॉ अम्बेडकर नगर), इस ट्रेन का संचालन 22/09/2025 से किया जा रहा है।