Site icon Dainik Savera Times

जम्मू पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किए दो नशा तस्कर, 4 ग्राम हेरोइन बरामद

उधमपुर : जिला पुलिस स्टेशन के अंतर्गत पड़ते पुलिस स्टेशन मजालता, द्वारा 02 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से, 04 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया गया है। पुलिस स्टेशन मजालता की पुलिस टीम ने अपने एसएचओ के नेतृत्व में गढ़ सामनाबंज क्षेत्र में अचानक वाहन चेकिंग की और पंजीकरण संख्या जे के08एल 5355 वाली एक बाइक को चेकिंग के लिए रोका गया।

उक्त वाहन के सवार और पीछे बैठे व्यक्ति की तलाशी के दौरान पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों से 04 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ बरामद किया। दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान दिवाकर दिवेदी पुत्र सुनील दिवेदी निवासी वर्तमान समय में बिलावर, कठुआ तथा जावेद अहमद पुत्र नेक मोहम्मद निवासी गुरहा कल्याल, रामकोट, कठुआ के रूप में हुई है।

इस संबंध में पुलिस स्टेशन मजालता में धारा 8/21/22 एनडीपीएस अधिनियम के तहत एफआईआर संख्या 118/2024 दर्ज कर मामले की आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें: UK Board Result 2026: जारी हुआ 10वीं और 12वीं के नतीजे, लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, जानें कैसे चैक करें रिजल्ट

Exit mobile version