Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

कश्मीर के एक अस्पताल में डॉक्टर पर गंभीर आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें मामला

September 23, 2025

कश्मीर के एक अस्पताल में डॉक्टर पर गंभीर आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें मामला

जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा जिले के तंगधार उप-जिला अस्पताल में तैनात एक स्त्री रोग विशेषज्ञ पर मरीज को परामर्श के दौरान धक्का देने का गंभीर आरोप लगा है। इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में हंगामा मच गया और स्थानीय लोगों ने डॉक्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टर को हिरासत में ले लिया है।

इस वजह से हुआ विवाद

मिली जानकारी के अनुसार, विवाद तब सामने आया जब ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी (BMO) करनाह ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) कुपवाड़ा को एक औपचारिक पत्र लिखकर डॉक्टर के बार-बार अनुचित व्यवहार की शिकायत की। पत्र में यह भी बताया गया कि डॉक्टर न केवल मरीजों के प्रति असभ्य व्यवहार कर रहे थे, बल्कि उन्होंने अस्पताल के नियमों की अनदेखी भी की है।

अस्पताल के एक कर्मचारी ने बताया कि धक्का-मुक्की की घटना परामर्श कक्ष के अंदर हुई, जिससे अस्पताल में मौजूद मरीज और तीमारदार गुस्से में आ गए। स्थानीय लोग इस घटना से बेहद नाराज हैं और उन्होंने अस्पताल प्रशासन से डॉक्टर के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है।

कुपवाड़ा के स्वास्थ्य विभाग ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा है कि

इस मामले में गहन जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद सेवा नियमों और कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे ताकि मरीजों को सम्मान और बेहतर सेवा मिल सके।

ये भी पढ़ें: Stock Market Today: मिडिल ईस्ट तनाव का शेयर बाजार पर असर: Sensex- Nifty में गिरावट, इन शेयरों पर रखें नजर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें