Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास बारूदी सुरंग में विस्फोट

July 29, 2023

जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास बारूदी सुरंग में विस्फोट

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास एक बारूदी सुरंग में शनिवार तड़के विस्फोट हो गया। हालांकि, घटना में किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।अधिकारियों ने बताया कि देगवार इलाके के तरवन गांव में स्थित खोखरी जांच चौकी के पास लगातार बारिश के बीच सुबह करीब चार बजे बारूदी सुरंग में विस्फोट हुआ।

उन्होंने कहा कि सेना के जवानों ने विस्फोट के बाद इलाके की तलाशी ली, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला।अधिकारियों के मुताबिक, सीमा पार से आतंकवादियों की घुसपैठ को रोकने के लिए नियंत्रण रेखा के आगे के इलाके में ‘घुसपैठ रोधी बाधा प्रणाली’ के तहत बारूदी सुरंगें बिछाई जाती हैं। उन्होंने बताया कि कभी-कभी बारिश की वजह से मिट्टी हटने या जंगलों में आग लगने के कारण इन बारूदी सुरंगों में विस्फोट हो जाता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें