Site icon Dainik Savera Times

‘स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए दुनिया अपना रही आयुर्वेद तकनीक’

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को कहा कि आयुर्वेद ने वैश्विक स्तर पर लोकप्रियता हासिल की है और दुनिया लोगों की भलाई के लिए बदलती स्वास्थ्य देखभाल आवश्यकताओं को पूरा करने हेतु इसकी तकनीकों को अपना रही है। श्री सिन्हा ने शुक्रवार को डेंटल कॉलेज श्रीनगर में अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन ट्रस्ट, आयुष मंत्रालय और आयुष-जम्मू-कश्मीर निदेशालय द्वारा आयोजित तीन दिवसीय आयुर्वेद पर्व का उद्घाटन करते हुए ये बातें कहीं। उन्होंने कहा, “आयुर्वेद ने वैश्विक लोकप्रियता हासिल की है और आज पूरी दुनिया लोगों की बदलती स्वास्थ्य देखभाल आवश्यकताओं को पूरा करने, शरीर, मन और आत्मा की भलाई और विभिन्न बीमारियों को दूर करने के लिए आयुर्वेद के तकनीकों को अपना रही है।”

Exit mobile version