Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्रीनगर में बहु-एजेंसी संयुक्त सुरक्षा बैठक में विभिन्न परिदृश्यों पर हुई चर्चा

October 26, 2023

श्रीनगर में बहु-एजेंसी संयुक्त सुरक्षा बैठक में विभिन्न परिदृश्यों पर हुई चर्चा

श्रीनगर: इजरायल-फिलिस्तीन के बीच चल रहे संघर्ष के बीच बुधवार को सेना के श्रीनगर स्थित 15 मुख्यालय में एक उच्च स्तरीय बहु-एजेंसी संयुक्त सुरक्षा समीक्षा बैठक आयोजित की गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बैठक की सह-अध्यक्षता जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल के सलाहकार आर आर भटनागर और सेना के उत्तरी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने की। बैठक में राज्य के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह, सेना के श्रीनगर स्थित 15 कोर कमांडर और खुफिया एजेंसियों के प्रमुख और केंद्र शासित प्रदेश के सुरक्षा बलों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

श्रीनगर स्थित रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल एमके साहू ने कहा कि बैठक मध्य पूर्व संकट की पृष्ठभूमि में केंद्र शासित प्रदेश में सुरक्षा के समन्वय और रणनीति बनाने के लिए आयोजित की गई थी। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘मध्य पूर्व की स्थिति पर विचार-विमर्श किया गया और विभिन्न आकस्मिक परिदृश्यों पर चर्चा की गई।’’ उन्होंने कहा कि सर्दियों के मौसम की शुरुआत के संबंध में क्षेत्र में सुरक्षा की बारीकियों पर भी चर्चा हुई। बैठक में आने वाली सर्दियों में घुसपैठ रोधी (सीआई) और आतंकवाद रोधी (सीटी) को बढ़ाने की कार्रवाइयों पर चर्चा की गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें