Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर बदलेगा मौसम, बारिश का अनुमान, जानें मौसम का हाल

March 8, 2025

जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर बदलेगा मौसम, बारिश का अनुमान, जानें मौसम का हाल

Jammu-Kashmir Weather : जम्मू-कश्मीर में सोमवार से अगले चार दिनों तक गरज के साथ बारिश और हिमपात होने का अनुमान जताया गया है। मौसम विज्ञान केन्द्र के अधिकारी ने आज यह जानकारी दी।

श्रीनगर में मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में अगले 24 घंटों में मौसम शुष्क रह सकता है और 10-14 मार्च के बीच अलग-अलग इलाकों में बारिश तथा हिमपात होने का अनुमान जताया गया है। इस बीच, कश्मीर संभाग में रात में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक-दो डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि जम्मू संभाग में तापमान सामान्य रहा।

कश्मीर संभाग में सबसे कम तापमान गंदेरबल जिले के पर्यटन स्थल सोनमर्ग में दर्ज किया गया, जहां कल रात न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 2.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि बारामूला के गुलमर्ग स्की रिसॉर्ट में शून्य से नीचे 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कश्मीर संभाग के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से एक-दो डिग्री सेल्सियस अधिक और जम्मू संभाग में सामान्य से एक-तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड किया गया। फरवरी के आखिरी सप्ताह में पर्वतीय प्रदेश में भारी हिमपात हुआ और तीन-चार मार्च को बारिश हुई।

ये भी पढ़ें- बचा बड़ा हादसा: होशियारपुर आ रही एचआरटीसी बस के हुए ब्रेक फेल, अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराई

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें