Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

केजरीवाल आज शाम 4.30 बजे उपराज्यपाल से करेंगे मुलाकात, दे सकते हैं इस्तीफा

September 17, 2024

केजरीवाल आज शाम 4.30 बजे उपराज्यपाल से करेंगे मुलाकात, दे सकते हैं इस्तीफा

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार को शाम 4.30 बजे उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात करेंगे और इस दौरान वह अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि सक्सेना ने केजरीवाल को मंगलवार को शाम 4.30 बजे मुलाकात का वक्त दिया है। आम आदमी पार्टी (आप) ने पहले कहा था कि केजरीवाल ने मंगलवार को उपराज्यपाल से मुलाकात का वक्त मांगा है और इस दौरान वह इस्तीफा दे सकते हैं। ‘आप’ प्रमुख केजरीवाल ने कहा था कि वह तभी मुख्यमंत्री और मनीष सिसोदिया उपमुख्यमंत्री बनेंगे, ‘जब लोग कहेंगे कि हम ईमानदार हैं।’ आबकारी नीति मामले में जमानत पर तिहाड़ जेल से रिहा होने के कुछ दिन बाद ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक ने रविवार को कहा था कि वह 48 घंटे के भीतर इस्तीफा देंगे और दिल्ली में जल्दी चुनाव कराने की मांग करेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें