Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kerala : भारी बारिश के बीच सबरीमला तीर्थयात्रियों के नदियों और वन मार्गों पर प्रवेश वर्जित

December 2, 2024

Kerala : भारी बारिश के बीच सबरीमला तीर्थयात्रियों के नदियों और वन मार्गों पर प्रवेश वर्जित

पथनमथिट्टा/इडुक्की : पथनमथिट्टा और इडुक्की जिलों में भारी वर्षा के मद्देनजर, अधिकारियों ने सबरीमला मंदिर आने वाले तीर्थयात्रियों के नदियों में प्रवेश या स्नान घाटों का उपयोग पूरी तरह से वर्जित करने के आदेश जारी किए हैं और साथराम के रास्ते वन मार्ग से पहाड़ी मंदिर तक तीर्थयात्रियों की यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है।
इडुक्की और पथनमथिट्टा के जिलाधिकारियों ने अपने अलग-अलग आदेशों में कहा कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अस्थायी प्रतिबंध लगाए गए हैं।
जिलाधिकारी एस. प्रेम कृष्ण ने आदेश में कहा कि भारी बारिश की चेतावनी जारी रहने तक पथनमथिट्टा जिले में नदियों और घाटों पर तीर्थयात्रियों के जाने पर प्रतिबंध लागू रहेगा।

निचले इलाकों में बाढ़, जलभराव, भूस्खलन का खतरा बढ़ा
आदेश में कहा गया है कि भारी वर्षा से निचले इलाकों में बाढ़, जलभराव, भूस्खलन और अन्य आपदाओं का खतरा बढ़ गया है।
इसमें कहा गया है, ‘‘तेज बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्र और जंगल, अचानक बाढ़, भूस्खलन और भूधंसाव को लेकर विशेष रूप से संवेदनशील हैं। इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और आगंतुकों को अत्यधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।’’
आदेश में जलाशयों से पानी छोड़े जाने की संभावना का भी उल्लेख किया गया है, जिसके चलते किसी भी हाल में नदियों को पार करना, नदियों और जल निकायों में स्नान करना या अन्य गतिविधियों को सख्त वर्जित किया गया है।

मौसम की स्थिति में सुधार होने तक प्रतिबंध लागू रहेगा : जिलाधिकारी
मुक्कुझी-सत्रम वन मार्ग से यात्रा पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी करते हुए इडुक्की की जिलाधिकारी वी. विग्नेश्वरी ने कहा कि मौसम की स्थिति में सुधार होने तक प्रतिबंध लागू रहेगा।
आदेश में कहा गया है कि पुलिस और वन विभाग को भी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें