Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

चानौत में पानी के लिए खापें एकजुट, 17 को पीएम से करेंगे मुलाकात

July 11, 2026

चानौत में पानी के लिए खापें एकजुट, 17 को पीएम से करेंगे मुलाकात

Khaps unite for water, will meet PM on 17th : हांसी। गांव चानौत में हांसी के लिए जाने वाली भाखड़ा पेयजल पाइपलाइन से टी-कनेक्शन के जरिये पानी देने की मांग पर महापंचायत हुई। इसमें प्रदेश की खाप पंचायतें और किसान संगठन ने भाग लिया। इस बैठक में फैसला लिया कि यदि उनकी समस्या हल नहीं हुई तो वे 17 जुलाई को पीएम से मिलेंगे।

14 जुलाई तक सरकार को मोहलत

लगभग 3 घंटे चली महापंचायत के बाद यह निर्णय लिया। महापंचायत में कलकल, हुड्डा, बारह, सतरोल, रोघी, दूहन, बूरा, आठगामा, पूनिया खाप सहित 32 खापों के प्रतिनिधि शामिल हुए। किसान संगठन भी इस महापंचायत का हिस्सा बने। सर्वजातीय रोघी खाप के प्रधान हरदीप शर्मा ने इसकी अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि सरकार को 14 जुलाई तक का समय दिया जा रहा है। हरदीप शर्मा ने बताया कि यदि 14 जुलाई तक समाधान नहीं होता है तो किसान संगठन और खाप प्रतिनिधि 15 और 16 जुलाई को जींद पहुंचना शुरू कर देंगे।

सरकार पर दोहरी नीति का आरोप

अगले दिन यानी 17 जुलाई को वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष अपनी मांग रखेंगे। इससे पहले सभी खापें अपने-अपने क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन भी करेंगी। हरदीप शर्मा ने कहा कि पेयजल जैसी मूलभूत आवश्यकता के लिए ग्रामीणों को 56 दिनों से धरने पर बैठना पड़ रहा है। खाप प्रतिनिधियों ने सरकार की नीति पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार खुद टी-कनेक्शन लगवाती है और बाद में उसे उखड़वाकर ग्रामीणों पर मुकदमे दर्ज करवाती है। शाम को चानौत आंदोलन के समर्थन में पेटवाड़ में भी ग्रामीण एकजुट हुए। उन्होंने भी 17 जुलाई को जींद पहुंचने का निर्णय लिया। धरना कमेटी के सदस्य अनूप सिंह चानौत ने बताया कि प्रधानमंत्री के दौरे से पहले इस मुद्दे को एक्स पर ट्रेंड किया जाएगा। आंदोलन से जुड़े सभी युवा एक साथ पोस्ट करेंगे। आमरण अनशन पर 17 जुलाई के बाद निर्णय लिया जाएगा।

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें