Site icon Dainik Savera Times

20 लाख के लिए रची अपने ही अपहरण की साजिश, ऐसे खुली पोल

kidnap himself for Rs 20 lakh was exposed, four person arrested

kidnap himself for Rs 20 lakh was exposed, four person arrested

kidnap himself for Rs 20 lakh was exposed : बेटमा। फिल्मों जैसी कहानी और चौंकाने वाला खुलासा… बेटमा थाना क्षेत्र में किसान के कथित अपहरण और 20 लाख रुपये की फिरौती मांगने का मामला उस समय पलट गया, जब पुलिस जांच में सामने आया कि पूरा घटनाक्रम खुद किसान ने अपने साथियों के साथ मिलकर रचा था।

साजिश में चार आरोपी काबू

परिवार और पुलिस को गुमराह कर फिरौती वसूलने की यह साजिश ज्यादा दिनों तक छिप नहीं सकी और आखिरकार पुलिस ने चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले में कथित अपहृत सहित चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस के अनुसार 22 जून को किसान की पत्नी ने थाना बेटमा पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके पति हुकुमसिंह सोलंकी 21 जून की रात से लापता हैं।

वसूली के लिए परिजनों को भेजा फोटो

इसके बाद परिजनों के मोबाइल पर एक फोटो भेजा गया, जिसमें हुकमसिंह के हाथ बंधे दिखाई दे रहे थे। साथ ही उन्हें छोड़ने के एवज में 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना बेटमा पुलिस ने तत्काल अपहरण का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, पूछताछ और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हुकमसिंह को दस्तयाब कर पूछताछ की। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर स्वयं के अपहरण की साजिश रची थी।

पैसे की जरूरत ने कराया अपराध

पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपितों को पैसों की आवश्यकता थी। इसी उद्देश्य से अपहरण का नाटक रचकर परिवार से फिरौती वसूलने की योजना बनाई गई थी। पुलिस ने हुकमसिंह उर्फ मांग (38) निवासी पंडोडिया थाना बेटमा, विक्रम (20) निवासी रायमलपुरा थाना देपालपुर, रोशन बामनिया (19) एवं अमन उर्फ छोटेलाला (21) निवासी गोमगांव थाना हातोद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Also Read :

Exit mobile version