Last Updated: November 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

जानिए ऐसे व्यक्ति के बारे में जिसकी वजह से पहली बार ट्रेनों में लगाए गए शौचालय; पढ़िए वो पत्र जिसके कारण लगे टॉयलेट

April 26, 2025

जानिए ऐसे व्यक्ति के बारे में जिसकी वजह से पहली बार ट्रेनों में लगाए गए शौचालय; पढ़िए वो पत्र जिसके कारण लगे टॉयलेट

तारीख थी 2 जुलाई 1909, साहिबगंज रेल डिवीजन पश्चिम बंगाल को एक पत्र मिलता है. ये पत्र कोई और नहीं बल्कि एक भारतीय नागरिक ओखिल चंद्र सेन ने लिखा था. इस पत्र में ओखिल चंद्र सेन लिखते हैं कि अहमदपुर स्टेशन पर ट्रेन रुकने पर, उन्हें शौच के लिए जाना पड़ा था। जब वह वहां थे, तभी ट्रेन चल पड़ी और वह पीछे रह गए। ट्रेन में शौचालय की सुविधा ना होने की वजह से मुझे एक हाथ में लोटा और दूसरे हाथ में धोती पकड़कर दौड़ना पड़ा और इस वजह से मैं गिर भी गया. जिसकी वजह से मेरा पेट सूज गया है। मैंने गार्ड को ट्रेन रुकवाने को कहा लेकिन, गार्ड मेरे लिए नहीं रुका. जिस वजह से मुझे शर्मिंदा होना पड़ा. उन्होंने पत्र में इस घटना को लेकर अपनी निराशा और दुख व्यक्त किया था।

ओखिल चंद्र सेन के पत्र ने रेलवे को ट्रेन में शौचालय की आवश्यकता पर विचार करने के लिए प्रेरित किया. रेलवे ने इस पत्र को गंभीरता से लिया और 50 मील से अधिक दूरी तय करने वाली ट्रेनों में सभी क्लास के डिब्बों में शौचालय स्थापित करने का निर्णय लिया. इस तरह ओखिल चंद्र सेन का पत्र भारतीय रेलों में शौचालय की सुविधा शुरू करने में एक महत्वपूर्ण कारक बना।

ट्रेन में पहली बार कब बना टॉयलेट
भारत में ट्रेन के चलने की शुरूआत साल 1853 में ही हो गई थी. लेकिन जब देश में ट्रेन चलने की शुरूआत हुई तो उस वक्त रेलगाड़ी में शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं थी. यात्रियों को तब तक अपने पॉटी को रोक के रखना पड़ता था, जब तक की ट्रेन कहीं किसी स्टेशन पर रुके नहीं. उसमें भी अगर ट्रेन कहीं रुकी है और आप पॉटी करने उतरे और ट्रेन चल दी तो ट्रेन छूटने का भी डर रहता था. इसी तरह की एक घटना की वजह से ही पहली बार ट्रेन में 1909 मे टॉयलेट को बनाया गया था. यानी उससे पहले 56 वर्षों तक ट्रेन बिना टॉयलेट के पटरियों पर दौड़ रही थी।

ये भी पढ़ें- रोहित शेट्टी की पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, फायरिंग घटना के बाद जिंदगी को लेकर कह डाली ये बड़ी बात 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें