मथुरा में चंद्रयान-3 की थीम पर इस बार मनाई जाएगी कृष्ण जन्माष्टमी

मथुराः चंद्रयान-3 की थीम पर इस बार मनाई जाएगी कृष्ण जन्माष्टमी। वहीं श्री कृष्ण जन्मस्थान मंदिर में आगामी कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन इस बार सात सितंबर (बृहस्पतिवार) की रात को श्रीकृष्ण जन्‍मोत्‍सव मनाने के लिए मथुरा में बड़े पैमाने पर तैयारियां जारी हैं और सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए जा रहे.

मथुराः चंद्रयान-3 की थीम पर इस बार मनाई जाएगी कृष्ण जन्माष्टमी। वहीं श्री कृष्ण जन्मस्थान मंदिर में आगामी कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन इस बार सात सितंबर (बृहस्पतिवार) की रात को श्रीकृष्ण जन्‍मोत्‍सव मनाने के लिए मथुरा में बड़े पैमाने पर तैयारियां जारी हैं और सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। इस वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व चंद्रयान-3 की थीम पर मनाया जाएगा, जिसमें बृहस्पतिवार की मध्य रात्रि के बाद भगवान श्री कृष्ण ‘प्रज्ञान-पोषाक’ धारण किए ‘सोमनाथ पुष्प बंगला’ में विराजमान होंगे।

इस बार यह महोत्सव देश के विकास व हिन्दू राष्ट्र के संकल्प के साथ मनाया जाएगा। संस्थान के सचिव कपिल शर्मा और सदस्य गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने बताया कि इस साल भगवान श्रीकृष्ण के 5250वें जन्मोत्सव के अवसर पर जन्मस्थान की साज-सज्जा, ठाकुरजी की पोशाक और श्रृंगार आदि पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। शर्मा ने रविवार को कहा, ‘‘मंदिर में आने वाले भक्तों को भगवान के दर्शन की सुविधा देने के लिए उसके कपाट सुबह 5.30 बजे से देर रात 1.30 बजे तक खुले रहेंगे। प्रसाद के लिए जल्दी न खराब होने वाली वस्तुएं बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।’’ कपिल शर्मा के मुताबिक, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर ब्रज की पंरपराओं के अनुरूप श्रद्धालुओं को प्रसाद आदि सामग्री वितरित की जाएगी। उन्होंने बताया कि नंदोत्सव के दिन कढ़ी-चावल और पुआ का विशेष प्रसाद सभी श्रद्धालुओं को बांटा जाएगा।

- विज्ञापन -

Latest News