Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

मप्र में सीवर लाइन के 22 फीट गहरे गड्ढे में गिरा मजदूर, रेस्क्यू में जुटी 4 मशीनें

January 12, 2024

मप्र में सीवर लाइन के 22 फीट गहरे गड्ढे में गिरा मजदूर, रेस्क्यू में जुटी 4 मशीनें

भोपाल: मध्य प्रदेश के सतना शहर में वीरवार देर शाम एक मजदूर सीवर लाइन प्रोजेक्ट के गड्ढे में गिर गया है. मजदूर गड्ढे के अंदर मलबे में 22 फीट की गहराई में फंसा हुआ है. सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया. फिलहाल रेस्क्यू जारी है. चार जेसीबी और पोकलेन मशीनों के माध्यम से खुदाई कर मजदूर को निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। हादसा शहर के मारुति नगर क्षेत्र की शारदा कॉलोनी में हुआ. बताया जा रहा है कि यहां मजदूर किसी ठेकेदार की कंपनी के माध्यम से आटसोर्स पर का काम कर रहा था. इसी दौरान वह सीवर लाइन प्रोजेक्ट के गड्ढे में गिर गया. जमीन के अंदर मजदूर की लोकेशन लगभग 22 फीट गहराई में है. वह अभी सुरक्षित बताया जा रहा है. करीब तीन घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, लेकिन अभी तक कामयाबी नहीं मिल पाई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें