Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

देहरादून: सहस्रधारा में देर रात बादल फटने से मची तबाही; होटल और कई दुकानें मलबे में धसी, 100 से अधिक लोगों को किया रेस्क्यू

September 16, 2025

देहरादून: सहस्रधारा में देर रात बादल फटने से मची तबाही; होटल और कई दुकानें मलबे में धसी, 100 से अधिक लोगों को किया रेस्क्यू

देहरादून: सहस्रधारा में देर रात भूस्खलन से बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ। स्थानीय लोगों के मुताबिक मुख्य बाजार में मलबा आने से तीन बड़े होटल और कई दुकानें मलबे में धस गई। आसमान से बरसी आफत ने ऐसा कहर बरपाया कि सड़क, होटल, रिसार्ट और दुकानें मलबे की चपेट में आ गईं। दहशत में आए लोग घरों से बाहर निकल आए। प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा है।

आपदा कंट्रोल रूम से रात दो बजे जानकारी मिली कि घटनास्थल के लिए एसडीआरएफ और फायर की टीम को रवाना कर दिया गया है लेकिन रास्ते पर अधिक मलबा आ जाने के कारण टीम मौके पर नहीं पहुंच पाई। बताया गया कि लोक निर्माण विभाग की जेसीबी मौके पर पहुंचकर रास्ता खोलने में जुट गई है। दूसरी और स्थानीय लोगों ने करीब 100 लोगों को सकुशल रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। उन्होंने बताया कि ऐसी भी सूचना मिली कि एक से दो लोग लापता हैं लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई, हालांकि उनकी तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें- जालंधर थाने में ASI को रिश्वत लेते विजिलेंस ने किया गिरफ्तार, 8 हजार रुपए बरामद

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें