Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Lawrence Bishnoi के नाम पर बिल्डर से व्हाट्सएप कॉल कर मांगे गए 2 करोड़, जल्द होगा पर्दाफाश: सहायक पुलिस आयुक्त

September 22, 2024

Lawrence Bishnoi के नाम पर बिल्डर से व्हाट्सएप कॉल कर मांगे गए 2 करोड़, जल्द होगा पर्दाफाश: सहायक पुलिस आयुक्त

गाजियाबाद। जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर गाजियाबाद के एक बिल्डर से 2 करोड़ की रंगदारी मांगी गई। बदमाश ने व्हाट्सएप कॉल कर पैसे मांगे। शालीमार गार्डन थाने में मामला दर्ज करा दिया गया है। गाजियाबाद की सहायक पुलिस आयुक्त सलोनी अग्रवाल ने बताया कि शालीमार गार्डन थाने में सूचना मिली थी कि दयानंद पार्क एक्सटेंशन-1 निवासी सुधीर मलिक के फोन पर एक व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप से जुड़ा बताते हुए दो करोड़ रुपये की मांग की। उक्त मामले में 20 सितंबर को शालीमार गार्डन थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस अफसर के मुताबिक घटना के खुलासे के लिए साइबर/सर् टीम गठित की गई है और जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। बता दें कि कंस्ट्रक्शन कारोबारी सुधीर मलिक शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-1 के रहने वाले हैं। इस मामले को लेकर उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 6:45 बजे उनके पास एक व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल उठाने पर फिरौती मांगने वाले शख्स ने सबसे पहले उनसे उनका हालचाल पूछा।

कारोबारी ने बताया, ‘फिर उसने कहा कि आपके लिए लॉरेंस बिश्नोई का मैसेज है, उनसे बात कर लीजिए। सुधीर ने पूछा कि कौन कॉल कर रहा है, जिस पर कॉल करने वाले ने कहा, 2 करोड़ रुपये तैयार रखो, कल दे देंगे और इसे मजाक या स्कैम मत समझना, चाहे तो कॉल रिकॉर्ड कर लो।‘

गौरतलब है कि साबरमती जेल में रहते हुए भी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ऑनलाइन गेमिंग ऐप में उतर चुका है। उसका ऐप दुबई से किसी कंपनी की तर्ज पर संचालित होता है। बिश्नोई ने इसकी जिम्मेदारी अपने अलग-अलग साथियों को दे रखी है। लॉरेंस बिश्नोई अपराध से कमाए करोड़ों रुपए गेमिंग ऐप में लगा रहा है। लॉरेंस बिश्नोई के ऐप का खुलासा ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी दिनेश ने किया था। 14 अप्रैल 2024 को एक्टर सलमान खान के बांद्रा स्थित घर पर हुई फायरिंग के तार भी लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े हैं। लॉरेंस के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई ने इसकी जिम्मेदारी ली थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें