Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Lawrence Bishnoi: लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने बिहार के सांसद पप्पू यादव को दी जान से मारने की धमकी कहा- सलमान केस से रहो दूर

October 28, 2024

Lawrence Bishnoi: लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने बिहार के सांसद पप्पू यादव को दी जान से मारने की धमकी कहा- सलमान केस से रहो दूर

Lawrence Bishnoi Threat Pappu Yadav :बिहार के सांसद पप्पू यादव को हाल ही में जान से मारने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि यह धमकी कुख्यात लॉरेंस गैंग की ओर से दी गई है। फोन कॉल करने वाले शख्स ने दावा किया कि वह लगातार पप्पू यादव के ठिकानों का रेकी कर रहा है और उन्हें जल्द ही मार डालेगा। इसके साथ ही, उन्हें सलमान खान के केस से भी दूर रहने की चेतावनी दी गई है।

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पप्पू यादव ने तुरंत बिहार के डीजीपी को सूचना दी है। इसके साथ ही सांसद ने गृह मंत्री अमित शाह को भी चिट्ठी लिखकर लॉरेंस गैंग से धमकी मिलने की जानकारी दी है।

पप्पू यादव पर है लॉरेंस बिश्नोई की नजर
धमकी देने वाले व्यक्ति ने फोन पर दावा किया कि लॉरेंस बिश्नोई जेल में जैमर बंद कर पप्पू यादव से बात करने के लिए प्रति घंटे 1 लाख रुपए खर्च कर रहा है। इसके बावजूद, पप्पू यादव फोन नहीं उठा रहे हैं। लॉरेंस गैंग की इस धमकी ने बिहार के राजनीति में हलचल मचा दी है और पप्पू यादव की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

बाबा सिद्दीकी की हत्या पर खुली चुनौती
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले मुंबई में एनसीपी नेता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद, पप्पू यादव ने खुली चुनौती दी थी। पप्पू यादव ने कहा था कि यदि कानून इजाजत दे, तो वह लॉरेंस बिश्नोई जैसे अपराधियों के पूरे नेटवर्क को 24 घंटे में तबाह कर सकते हैं। पप्पू यादव ने बाबा सिद्दीकी की हत्या को महाराष्ट्र के लिए शर्मनाक बताया था। इस बयान के बाद लॉरेंस गैंग की ओर से उन्हें धमकी मिलना एक अहम मुद्दा बन गया है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से भिड़े पप्पू यादव

बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद पप्पू यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी। यहां पत्रकारों ने जब उनसे लॉरेंस बिश्नोई के बारे में सवाल पूछे, तो वे नाराज हो गए। उन्होंने पत्रकारों को साफ शब्दों में कहा कि इस मुद्दे पर बेकार सवाल ना पूछें। इस दौरान उनका गुस्से से भरा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह पत्रकारों पर नाराज होते नजर आ रहे हैं।

लॉरेंस गैंग ने ली बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी
मुंबई में 12 अक्टूबर की रात बांद्रा इलाके में बाबा सिद्दीकी को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए सलमान खान और दाऊद गैंग से जुड़े लोगों को भी चेतावनी दी है। बाबा सिद्दीकी का संबंध राजनीति और बॉलीवुड से था, उनकी इफ्तार पार्टी में कई नामचीन हस्तियां शिरकत करती थीं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें