
पानीपत। समालखा की अनाज मंडी में गेहूं की आवक घटने लगी है। खरीद एजेंसियों के पास बारदाने की कमी से सड़कों गेहूं फैल गया है। ऐसे में गेहूं के भीगने का खतरा भी है।
किसानों और एजेंसियों के लाखों क्विंटल गेहूं मंडी में हैं। इसमें से अधिकतर खुले में है। आढ़तियों को बारदाना उपलब्ध कराने में खाद्य और आपूर्ति विभाग नाकाम साबित हो रहा है। एक लाख क्विंटल से अधिक की खरीद उसने की है। हैफेड के पास भी बारदाने की कमी है, जिससे उनकी भी भराई बाधित हो रही है।
हरियाणा वेयर हाउस ने बारदाने के हिसाब से खरीद की है। आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान बलजीत सिंह ने बताया कि खाद्य आपूर्ति विभाग से अभी तक बारदाना नहीं मिला है। वहीं हैफेड ने शुक्रवार को करीब 50 हजार बारदाना भेजा था, जिसे वापस कर लिया गया है। बारदाना के अभाव में गेहूं की कट्टों में भराई और उठान प्रभावित हो रही है। मार्केट कमेटी सचिव सविता जैन ने बताया कि बारदाने की कमी को लेकर रविवार को एजेंसियों के मुखिया से बात की जाएगी। खुले में रखे गेहूं को भराने का प्रयास किया जाएगा।
Also Read :
मेष: दिन शुभ रहेगा...