LIC Recruitment 2025 : भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर है। एलआईसी में सहायक प्रशासनिक अधिकारी (AAO) और सहायक अभियंता (AE) पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। हालांकि, इन पदों के लिए आवेदन करने का आज यानी 8 सितंबर 2025 आखिरी दिन है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती का हिस्सा बनना चाहते हैं, वे देर किए बिना आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आइए खबर में विस्तार से जानते हैं…
कुल रिक्तियां
इस भर्ती अभियान के तहत 841 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें –
–81 पद सहायक अभियंता (AE)
–410 पद सहायक प्रशासनिक अधिकारी (AAO-विशेषज्ञ)
–350 पद सहायक प्रशासनिक अधिकारी (AAO-जनरलिस्ट)
आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं –
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर जाएं।
2. होमपेज पर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3. नया पेज खुलने पर सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करें।
4. इसके बाद आवेदन पत्र भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
5. आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें।
6. पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल लें।
आवेदन शुल्क
अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग (PwD) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क – ₹85/- + लेनदेन शुल्क + जीएसटी।
अन्य सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए शुल्क – ₹700/- + लेनदेन शुल्क + जीएसटी।
चयन प्रक्रिया
AAO पदों पर चयन के लिए तीन स्तरीय परीक्षा प्रक्रिया होगी –
1. प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)
2. मुख्य परीक्षा (Mains)
3. साक्षात्कार (Interview) और भर्ती-पूर्व चिकित्सा परीक्षा
ऐसे में ध्यान रहे कि प्रारंभिक परीक्षा (चरण-I) के अंक अंतिम मेरिट लिस्ट में शामिल नहीं किए जाएंगे।