Liquor Boxes Missing case station in-charge : फतेहाबाद। सदर थाना के मालखाने से 100 से अधिक शराब की पेटियां गायब होने के मामले में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तत्कालीन थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जानकारी मिलने के बाद एसपी निकिता खट्टर ने पूरे प्रकरण की जांच कराई।
हो रही पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच
जांच में मालखाने के रिकॉर्ड और रखरखाव में अनियमितताएं सामने आने के बाद तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद शुक्रवार शाम को थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह का तबादला कर दिया। उन्हें पुलिस लाइन भेजा गया है। कार्रवाई के तहत रतिया थाना प्रभारी को सदर थाना का नया प्रभारी नियुक्त किया है। पूरे थाना स्टाफ में भी बदलाव किया है। सूत्रों के अनुसार मामले में अन्य पुलिस कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। (Liquor Boxes Missing case station in-charge )
15 दिन पहले सम्मान, अब कार्रवाई
पूरे मामले की जांच एएसपी दिव्यांशी सिंगला को सौंपी है। पुलिस प्रवक्ता विनोद कुमार ने बताया कि मालखाने से शराब की पेटियां गायब होने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि प्रहलाद सिंह को करीब 15 दिन पहले बेहतर कार्यप्रणाली के लिए सम्मानित किया था। ऐसे में उनके खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी और विभागीय कार्रवाई ने पुलिस महकमे में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब जांच पूरी होने के बाद मामले में अन्य जिम्मेदार कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। (Liquor Boxes Missing case station in-charge )
Also Read :

