Site icon Dainik Savera Times

LPG cylinder price: बजट से पहले उपभोक्ताओं को लगा महंगाई का झटका, 50 रूपए बढ़ी LPG सिलेंडर की कीमत

LPG cylinder price hike

LPG cylinder price hike

LPG cylinder price: आम बजट 2026-27 से ठीक पहले एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। 1 फरवरी 2026 से एलपीजी सिलेंडर के नए दाम लागू कर दिए गए हैं। जहां कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, वहीं घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है। इस फैसले का सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों पर पड़ेगा।

कॉमर्शियल सिलेंडर हुआ महंगा
आज से 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतें बढ़ गई हैं। राजधानी दिल्ली में यह सिलेंडर पहले 1691.50 रुपये में मिल रहा था, जो अब 50 रुपये महंगा होकर 1740.50 रुपये का हो गया है।

ये भी पढ़ें- आज 11 बजे लोकसभा में बजट भाषण पढ़ेंगी FM निर्मला सीतारमण, संवैधानिक और पारंपरिक प्रक्रियाओं में होंगी शामिल

अन्य महानगरों में भी दाम बढ़े हैं—

कोलकाता: 1844.50 रुपये
मुंबई: 1692 रुपये
चेन्नई: 1899.50 रुपये

खास बात यह है कि साल 2026 में यह लगातार दूसरा महीना है जब कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं, जिससे कारोबारी वर्ग पर लागत का दबाव और बढ़ गया है।

पिछले बजट डे पर मिली थी मामूली राहत
दिलचस्प बात यह है कि पिछले साल बजट के दिन यानी 1 फरवरी 2025 को कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में मामूली कटौती की गई थी। उस समय कीमत में 6.50 रुपये की कमी हुई थी, हालांकि घरेलू सिलेंडर के दाम तब भी स्थिर ही रखे गए थे।

ये भी पढ़ें- Himachal: IGMC शिमला में मरीज के गले से जिंदा निकाली 8 इंच लंबी जोंक, दिया जीवनदान

घरेलू सिलेंडर के दाम जस के तस
घर में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इस बार भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। आखिरी बार इनमें संशोधन पिछले साल अप्रैल में हुआ था। मौजूदा कीमतें इस प्रकार हैं—

दिल्ली: 853 रुपये
कोलकाता: 879 रुपये
मुंबई: 852.50 रुपये
चेन्नई: 868.50 रुपये
लखनऊ: 890.50 रुपये
अहमदाबाद: 860 रुपये

घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर रहने से आम उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत जरूर मिली है।

हर महीने होती है कीमतों की समीक्षा
सरकारी तेल विपणन कंपनियां (Oil PSU) हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर के दामों की समीक्षा करती हैं। इससे पहले जनवरी 2026 में भी 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया गया था। हालांकि पिछले साल नवंबर और दिसंबर में इनके दामों में क्रमशः 5 और 10 रुपये की कटौती भी देखने को मिली थी।

Exit mobile version