Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

केंद्र से मिल रहा भरपूर सहयोग, विकास के पथ पर अग्रसर मध्यप्रदेश : CM Shivraj Chauhan

September 12, 2023

केंद्र से मिल रहा भरपूर सहयोग, विकास के पथ पर अग्रसर मध्यप्रदेश : CM Shivraj Chauhan

भोपालः मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि प्रदेश में आवागमन को सुगम बनाने की सरकार की प्राथमिकता में केंद्र का भरपूर सहयोग मिल रहा है और प्रदेश विकास के पथ पर लगातार आगे बढ़ रहा है। चौहान ने एक्स पर पोस्ट किया, मध्यप्रदेश में आवागमन को पूरी तरह से सुगम बनाना सरकार की प्राथमिकता है, जिसके लिए सरकार निरंतर प्रयासरत भी है। साथ ही केंद्र से भी भरपूर सहयोग मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में न सिर्फ सड़कों का, बल्कि रेल और हवाई सेवाओं का भी विस्तार हो रहा है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश विकास के पथ पर रफ्तार के साथ आगे बढ़ रहा है। इसके साथ ही चौहान ने एक वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें प्रदेश की रेल, हवाई और सड़क सुविधाओं का ब्यौरा दिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें