Site icon Dainik Savera Times

सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, असिस्टेंट टाउन प्लानर के पदों पर निकली भर्तियां, इतनी मिलेगी सैलरी

Government jobs in Madhya Pradesh

Government jobs in Madhya Pradesh

Government jobs in Madhya Pradesh: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए मध्य प्रदेश से एक अहम अपडेट सामने आया है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने नगरीय विकास विभाग के अंतर्गत असिस्टेंट टाउन प्लानर पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 39 रिक्त पदों को भरा जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को न सिर्फ आकर्षक वेतन मिलेगा, बल्कि स्थायी सरकारी सेवा का लाभ भी प्राप्त होगा।

आवेदन की तारीखें

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 19 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

क्या होगा असिस्टेंट टाउन प्लानर का काम?

असिस्टेंट टाउन प्लानर का मुख्य दायित्व शहरों और क्षेत्रों के नियोजित विकास से जुड़ा होता है। इस पद पर कार्यरत अधिकारी शहरी विकास से संबंधित आंकड़ों का विश्लेषण कर योजनाएं तैयार करते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि विकास कार्य सही दिशा में और प्रभावी ढंग से लागू हों। इसके अलावा, प्रशासन को तकनीकी सुझाव और मार्गदर्शन देना भी उनकी जिम्मेदारी में शामिल होता है।

ये भी पढ़ें : कोटा में गिरी तीन मंजिला इमारत, 2 लोगों की मौत, 13 घायल

योग्यता क्या होनी चाहिए?

–आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से नगर नियोजन या संबंधित विषय में चार वर्षीय स्नातक डिग्री होना आवश्यक है।

–इसके साथ ही नगर नियोजन, शहरी या ग्रामीण नियोजन, अधोसंरचना नियोजन, क्षेत्रीय नियोजन, परिवहन नियोजन, लैंडस्केप आर्किटेक्चर, अर्बन डिजाइन या पर्यावरण नियोजन में एम.प्लान की डिग्री रखने वाले अभ्यर्थी भी पात्र हैं।

–AITP परीक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, यातायात और परिवहन में बीई या एमई डिग्री धारकों को इस भर्ती में पात्र नहीं माना जाएगा।

आयु सीमा

उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को शासन के नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

यहां देखें Link : https://mppsc.mp.gov.in/

वेतनमान

चयनित उम्मीदवारों को 56,100 रुपये से 1,77,500 रुपये प्रतिमाह तक का वेतन मिलेगा। इसके अलावा अन्य सरकारी भत्ते भी दिए जाएंगे, जिससे यह पद और अधिक आकर्षक बन जाता है।

आवेदन शुल्क

मध्य प्रदेश के मूल निवासी एससी, एसटी, ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर), ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये रखा गया है। वहीं सामान्य वर्ग और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क देना होगा।

ये भी देखें : ਸ਼ਾਹੀ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਹੋਟਲ ਦੀ ਵੀਡੀਓ Viral ਮਾਮਲਾ ਜਾਣਕੇ ਉੱਡ ਜਾਣਗੇ ਹੋਸ਼

चयन प्रक्रिया

अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। यह परीक्षा 20 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

आवेदन कैसे करें?

–आवेदन के लिए उम्मीदवारों को MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाना होगा।
–पहले से पंजीकृत उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉगइन कर सकते हैं।
–नए उम्मीदवारों को पहले मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी के माध्यम से नया पंजीकरण करना होगा।
–इसके बाद आवेदन फॉर्म भरकर आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
–अंत में श्रेणी के अनुसार शुल्क जमा कर आवेदन फॉर्म का प्रिंट सुरक्षित रख लें।

Exit mobile version