Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

महाकुंभ : फिरोजपुर रेल मंडल के 3 स्टेशनों से चलेंगी मेला स्पैशल ट्रेनें, ये गाड़ियां फिरोजपुर छावनी, माता वैष्णो देवी कटड़ा तथा अमृतसर से चलेंगी

January 29, 2025

महाकुंभ : फिरोजपुर रेल मंडल के 3 स्टेशनों से चलेंगी मेला स्पैशल ट्रेनें, ये गाड़ियां फिरोजपुर छावनी, माता वैष्णो देवी कटड़ा तथा अमृतसर से चलेंगी

फिरोजपुर: कुंभ मेले को देखते हुए फिरोजपुर रेल मंडल की ओर से अपने रेल यात्रियों की सुविधा हेतु कुंभ मेले के लिए विशेष मेले स्पैशल यात्री गाड़ियां चलाने की घोषणा की है। ये गाड़ियां फिरोजपुर छावनी, माता वैष्णो देवी कटड़ा तथा अमृतसर से चलेंगी।

रेलवे प्रवक्ता ने बताया कि ट्रेन नंबर-(04613/04614)-श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा-फाफामऊ-श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा आरक्षित स्पैशल एक्सप्रैस ट्रेन, आरक्षित स्पैशल ट्रेन नंबर-(04613)-श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा से फाफामऊ के लिए 18.02.2025 तथा 23.02.2025 (02 ट्रिप) के लिए चलाई जाएगी।

ट्रेन नंबर-(04613)-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से सुबह 03:50 बजे प्रस्थान करके अगले दिन सुबह 04 :25 बजे फाफामऊ पहुंचेगी वापसी दिशा में, यह आरक्षित स्पैशल ट्रेन नंबर-(04614)-फाफामऊ से श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा के लिए दिनांक 19.02.2025 तथा 24.02.2025 (02 ट्रिप) के लिए चलाई जाएगी। यह आरक्षित स्पैशल ट्रेन नंबर-(04614)- फाफामऊ से शाम 19:30 बजे प्रस्थान करके अगले दिन रात्रि 22:00 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर(04662/04661)- अमृतसर-फाफामऊ-अमृतसर आरक्षित स्पेशल एक्सप्रैस ट्रेन आरक्षित स्पैशल ट्रेन नंबर-(04662)- अमृतसर से फाफामऊ के लिए दिनांक 20.02.2025 (01 ट्रिप) को अमृतसर से रात्रि 20:10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम 19:00 बजे फाफामऊ पहुंचेगी वापसी दिशा में, यह आरक्षित स्पैशल ट्रेन नंबर-(04661)-दिनांक 22.02.2025 (01 ट्रिप) को फाफामऊ से सुबह 06:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 04:15 बजे अमृतसर पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर-(04612 /04611)- फिरोजपुर कैंट-फाफामऊ-फिरोजपुर कैंट आरक्षित स्पैशल एक्सप्रैस ट्रेन चलाई जाएगी। ये आरक्षित स्पैशल ट्रेन नंबर-(04612)-फिरोजपुर कैंट से फाफामऊ के लिए दिनांक 08.02.2025 तथा 22.02.2025 (02 ट्रिप) के लिए चलाई जाएगी।

यह आरक्षित स्पेशल ट्रेन नंबर-(04612)-फिरोजपुर कैंट से दोपहर 13:25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 11:30 बजे फाफामऊ पहुंचेगी वापसी दिशा में, यह आरक्षित स्पेशल ट्रेन नंबर:(04611)-फाफामऊ से फिरोजपुर कैंट के लिए दिनांक 09.02.2025 तथा 23.02.2025 (02 ट्रिप) को खुलेगी। यह आरक्षित स्पेशल ट्रेन नंबर-(04611)-फाफामऊ से शाम 19-30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम 16-45 बजे फिरोजपुर कैंट पहुंचेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें