Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

रामपुर में महानाटी का आयोजन, पारंपरिक परिधानों व भेषभूषा में महिलाओं ने निकाली झाकियां

March 11, 2023

रामपुर में महानाटी का आयोजन, पारंपरिक परिधानों व भेषभूषा में महिलाओं ने निकाली झाकियां

रामपुर बुशहर (मीनाक्षी) : जिला स्तरीय चार दिवसीय फाग मेले के तीसरे दिन रामपुर बाजार से होकर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं ने पारम्परिक परिधानों में झाकियां निकाली। हमारी संस्कृति हमारी पहचान को लेकर यह झाकियां निकाली गई। जिसमें 70 से अधिक महिला मंडलों ने भाग लिया। इस दौरान रामपुर मुख्य बाजार से होकर यह महिलाओं ने झांकियां निकाली। इस दौरान उन्होंने पौराणिक भेषभूषा को दिखाया गया। इस दौरान महिलाओं ने महिलाओं द्वारा ऊनी वस्त्र, धोड़ू, छुपटा, रेशटा आदि विभिन्न पारम्परिक परिधानों में नजर आई। इस दौरान महिलाओं ने लोकल आनाज से बने खान पान व किस तरह से पहले गांब में ग्रामीणों का रहन सहन होता था। इस पुरानी संस्कृति, भेषभूषा को दर्शाया गया। वहीं इस दौरान महिलाओं द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व नशे से दूर रहने का भी संदेश दिया। वहीं इसके बाद महिलाएं बाजार से होकर राष्ट्रीय राजमार्ग 5 से होते हुए राज दरबार पहुंची। जहां पर महा नाटी आयोजित की गई।

इस दौरान महानाटी को देखने के लिए सुबह से काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। महानाटी में प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसके अंतर्गत प्रथम, दूसरा और तीसरा स्थान पाने वाले महिला मंडलों को सम्मानित किया जाएगा। महानाटी में करीब 1000 के करीब महिलाओं ने भाग लिया और लोगों को भी झूमने पर मजबूर किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें