Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

महानवमी पर “मामा के घर” कन्या पूजन, वीडियो कॉल से पूजा में जुड़े Shivraj Singh Chouhan

October 1, 2025

महानवमी पर “मामा के घर” कन्या पूजन, वीडियो कॉल से पूजा में जुड़े Shivraj Singh Chouhan

भोपाल: नवरात्रि के पावन पर्व पर राजधानी भोपाल स्थित मामा के घर श्रद्धा और आस्था का संगम देखने को मिला। महानवमी के दिन यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि परिवार और संस्कारों की खूबसूरत मिसाल भी पेश की।

बता दें कि हर साल की तरह इस वर्ष भी नवरात्रि की नवमी तिथि पर कन्याओं का पूजन और कन्या भोज श्रद्धा-भाव से हुआ। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री और बच्चों के मामा शिवराज सिंह चौहान, व्यस्तताओं के कारण दिल्ली में मौजूद रहे, लेकिन उन्होंने वीडियो कॉल के माध्यम से आरती और पूजा-अर्चना में सहभागिता की। भोपाल निवास पर उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह ने पारिवारिक परंपरा और श्रद्धा के साथ बहुओं व बेटों संग कन्याओं के पैर पखारे, पूजन किया और उन्हें प्रेमपूर्वक भोजन कराया।

ये भी पढ़ें: नई दिल्ली में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर दर्ज की गई इतनी तीव्रता

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें