Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Maharashtra Accident : ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर,एक महिला की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल

February 22, 2025

Maharashtra Accident : ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर,एक महिला की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल
Maharashtra Accident : महाराष्ट्र के नासिक जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग के घाट खंड पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जहां एक ट्रक ने कई वाहनों को टक्कर मार दी बता दे इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई और पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना चांदवड के पास मुंबई-आगरा राजमार्ग पर राहुड घाट पर शुक्रवार रात करीब 10 बजे हुई। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई की ओर जा रहे एक ट्रक के ब्रेक ढलान पर खराब हो गए और वह कारों व ट्रकों सहित सात से आठ वाहनों से टकरा गया।
उन्होंने बताया कि दुर्घटना में एक कार में सवार 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई, पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए तथा कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं। उन्होंने बताया कि घायलों को चांदवड उपजिला अस्पताल ले जाया गया है। अधिकारी ने बताया कि राजमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया था और सुबह तक स्थिति सामान्य हो गयी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें