Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

भाषा विवाद ने पकड़ा तूल, ‘फूड स्टॉल’ मालिक को थप्पड़ मारने के मामले में हिरासत में MNS नेता

July 8, 2025

भाषा विवाद ने पकड़ा तूल, ‘फूड स्टॉल’ मालिक को थप्पड़ मारने के मामले में हिरासत में MNS नेता

Maharashtra Language dispute : अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के नेता अविनाश जाधव को ठाणे में एक रैली से पहले सोमवार देर रात हिरासत में ले लिया। यह रैली व्यापारियों द्वारा मराठी न बोलने पर एक फूड स्टॉल मालिक को थप्पड़ मारे जाने के विरोध में आयोजित की गई थी। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने महाराष्ट्र एकता समिति को मंगलवार को महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मीरा भयंदर इलाके में प्रस्तावित रैली की अनुमति देने से इनकार कर दिया है।

जाधव को हिरासत में लिया-
पुलिस ने MNS की ठाणे और पालघर इकाइयों के प्रमुख जाधव को मीरा भयंदर इलाके में प्रवेश करने से रोकने के आदेश जारी किए हैं, जहां उन्हें रैली में शामिल होना था। ठाणे पुलिस नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि जाधव को ठाणे में उनके आवास से सुबह करीब साढ़े तीन बजे हिरासत में लिया गया।

इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा-
राज ठाकरे के नेतृत्व वाली MNS ने जाधव की हिरासत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। अधिकारियों ने बताया कि प्रस्तावित रैली के मद्देनजर मीरा भयंदर इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने रैली पर रोक लगा दी है।

व्यापारियों ने किया विरोध प्रदर्शन-
पिछले हफ़्ते, भयंदर इलाके में एक फ़ूड स्टॉल मालिक को मराठी न बोलने पर MNS कार्यकर्ताओं ने थप्पड़ मार दिया था। बाद में, सात MNS कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया और पुलिस द्वारा नोटिस जारी करने के बाद रिहा कर दिया गया। भयंदर इलाके के व्यापारियों ने फ़ूड स्टॉल मालिक पर हमला करने वालों के खिलाफ़ कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें