महाराष्ट्र में 61 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, जानें वजह
October 14, 2025
गढ़चिरौली। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में शीर्ष नक्सली मल्लोजुला वेणुगोपाल और 60 अन्य नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। एक अधिकारी ने बताया कि नक्सलियों ने सोमवार देर रात पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। सूत्रों के अनुसार, वेणुगोपाल उर्फ सोनू को माओवादी संगठन में सबसे प्रभावशाली रणनीतिकारों में से एक माना जाता था और उसने लंबे समय तक महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर प्लाटून अभियानों की निगरानी की थी। उन्होंने कहा कि हाल के महीनों में भूपति और शीर्ष नक्सली नेतृत्व के बीच बढ़ते मतभेदों के कारण आंतरिक संघर्ष पैदा हो गया था।
भूपति ने दावा किया था कि हथियार के बल पर संघर्ष विफल हो गया है और उसने घटते जन समर्थन एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं के मारे जाने का हवाला देते हुए शांति एवं संवाद की ओर रुख करने की अपील की थी। सूत्रों ने बताया कि उसके रुख का अन्य शीर्ष नक्सलियों ने विरोध किया, जिन्होंने एक अन्य नेता के नेतृत्व में लड़ाई जारी रखने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि केंद्रीय नक्सली नेतृत्व के दबाव में भूपति अंततः हथियार डालने के लिए सहमत हो गया, उसने संगठन छोड़ने की घोषणा की और अपने समर्थकों के साथ गढ़चिरौली पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।
हाल के महीनों में गढ़चिरौली जिले में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस साल की शुरुआत में भूपति की प}ी तारका ने भी आत्मसमर्पण किया था। वह प्रतिबंधित आंदोलन की दंडकारण्य विशेष क्षेत्रीय समिति की सदस्य थी।