Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

महाराष्ट्र में Duronto Express की खिड़की पर पत्थर से हमला, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

September 26, 2026

महाराष्ट्र में Duronto Express की खिड़की पर पत्थर से हमला, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

नागपुर/वर्धा: महाराष्ट्र में वर्धा के पास नागपुर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस के एसी कोच की खिड़की पर कथित तौर पर पत्थर लगने से शुक्रवार रात शीशा टूट गया। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। रेलवे अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि यह घटना रात करीब नौ बजे हुई। घटना से समय ट्रेन संख्या 12290 मुंबई जा रही थी। पत्थर कोच की एक खिड़की पर लगा, जिससे शीशे में दरार आ गयी और उसके टुकड़े बिखर गये। खिड़की से कुछ ही इंच की दूरी पर बैठे यात्री इस घटना में सुरक्षित बच गये।

घटना के बाद ट्रेन को वर्धा स्टेशन पर रोका गया, जहां रेलवे सुरक्षा बल (RPF) में शिकायत दर्ज कराई गयी। रेलवे कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त कोच का निरीक्षण किया और जरूरी मरम्मत के बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया।

कुछ यात्रियों ने दावा किया कि चलती ट्रेन पर पत्थर फेंके गए थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एक से अधिक कोच प्रभावित हो सकते हैं, हालांकि रेलवे अधिकारियों ने अभी तक नुकसान की सही स्थिति की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। आरपीएफ ने घटना के जिम्मेदार लोगों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें