Site icon Dainik Savera Times

धर्म परिवर्तन के दबाव से व्यथित गर्भवती महिला ने की आत्महत्या, तीन गिरफ्तार

सांगली: महाराष्ट्र में सांगली जिले के कुपवाड़ में हतप्रभ कर देने वाली वाली घटना में सात महीने की गर्भवती महिला ने कथित तौर पर ईसाई धर्म अपनाने के लिए अपने परिवार के सदस्यों के लगातार दबाव से तंग आकर बुधवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृतका की पहचान रुतुजा सुकुमार राजगे (27) के रूप में हुई है, जो सात महीने की गर्भवती थी। उसे ईसाई धर्म अपनाने के लिए उसके पति और ससुराल वालों द्वारा मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। इसी से तंग आकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।

ये भी पढ़ें- मध्य पूर्व संकट से तेल कीमतों में उछाल, ब्रेंट क्रूड 60% से अधिक चढ़ा

Exit mobile version