Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

दर्दनाक हादसा: 700 गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, 8 लोगों की मौत

May 25, 2026

दर्दनाक हादसा: 700 गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, 8 लोगों की मौत

रायगढ़ः महाराष्ट्र के रायगढ़ जिला से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। जहां अम्बेनाली घाट के पास एक स्कॉर्पियो गाड़ी गहरी खाई में गिर गई, जिसमें सवार सभी 8 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया।

अम्बेनाली घाट में हुआ हादसा
यह हादसा महाबलेश्वर और पोलादपुर के बीच स्थित अम्बेनाली घाट में हुआ। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित होकर करीब 500 से 700 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और प्रशासन को दी, जिसके बाद राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचे।

सभी 8 लोगों की मौत
प्राथमिक जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो में कुल 8 लोग सवार थे और हादसे में सभी की जान चली गई। बचाव दल ने अब तक दो शव खाई से बाहर निकाल लिए हैं, जबकि बाकी शवों की तलाश जारी है।
गहरी खाई और कठिन पहाड़ी रास्तों के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कतें आ रही हैं। रात का अंधेरा भी बचाव कार्य में बाधा बना। हालांकि सुबह होने के बाद अभियान को और तेज कर दिया गया।

ये हुई मृतकों की पहचान
1. अंश समीर चव्हाण (19) – निवासी बोरगांव, तहसील चिपलून, जिला रत्नागिरी
2. रितेश राजेंद्र लोखंडे (22) – निवासी आसगांव, जिला सातारा
3. सुहास जितेंद्र लोखंडे (20) – निवासी आसगांव, जिला सातारा
4. उत्कर्ष आनंद शिंगटे (21) – निवासी मरडे, जिला सातारा
5. निखिल अभिमन्यू शिंगटे (25) – निवासी मरडे, जिला सातारा
6. महेश अनिल पवार (25) – निवासी आसगांव, जिला सातारा
7. आदित्य अशोक साळुंखे (21) – निवासी आसगांव, जिला सातारा
8. राजेश अशोक काटकर (35) – निवासी खटाव, जिला सातारा

घूमने गए थे युवक
शुरुआती जानकारी के मुताबिक सभी लोग कोंकण या महाबलेश्वर घूमने गए थे। हादसे के समय वे घाट से गुजर रहे थे, तभी यह दुर्घटना हो गई। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो सतारा जिले के आसगांव गांव की थी।

अम्बेनाली घाट को माना जाता है खतरनाक
अम्बेनाली घाट रायगढ़ और सतारा जिलों की सीमा पर स्थित है। यह घाट बेहद घुमावदार और खतरनाक माना जाता है। यहां पहले भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं। बारिश, धुंध और संकरी सड़कें अक्सर दुर्घटनाओं का कारण बनती हैं। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से घाट क्षेत्र में सावधानी से वाहन चलाने की अपील की है।

मौके पर पहुंची बचाव टीमें
घटना के बाद पुलिस, स्थानीय प्रशासन, पर्वतारोही टीम और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे। खाई की गहराई और दुर्गम इलाके की वजह से शवों को बाहर निकालने में काफी मुश्किलें आ रही हैं। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें