Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

शरद पवार का बड़ा बयान, मुझे सुनेत्रा के डिप्टी CM के पद की शपथ लेने की जानकारी नहीं…

January 31, 2026

शरद पवार का बड़ा बयान, मुझे सुनेत्रा के डिप्टी CM के पद की शपथ लेने की जानकारी नहीं…

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन के बाद राजनीति में हलचल बढ़ गई है। उनके अचानक निधन के बाद अब उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को डिप्टी सीएम पद के लिए ले जाया जा रहा है और कहा जा रहा है कि वह आज मुंबई में डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ ले सकती हैं।

 

शरद पवार ने क्या कहा?
एनसीपी के वरिष्ठ नेता शरद पवार ने आज बड़ा बयान दिया है। बारामती में प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि उन्हें सुनेत्रा पवार के शपथ ग्रहण की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्हें यह खबर मीडिया और खबरों से ही मिली है, पार्टी ने उन्हें कोई सूचना नहीं दी। शरद पवार ने यह भी कहा कि एनसीपी ने शपथ-ग्रहण का निर्णय लिया होगा, और पार्टी के कुछ नेताओं ने इस बारे में पहल की होगी।

विमान हादसे में हुई थी मौत
28 जनवरी को महाराष्ट्र के बारामती में एक विमान हादसे में डिप्टी सीएम अजित पवार की मौत हो गई थी। यह हादसा एक छोटे विमान के क्रैश-लैंडिंग के दौरान हुआ, जिसमें वे और अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई। उनके निधन के बाद पार्टी और सरकार में खाली हुई इस जगह को भरने की कवायद तेज हो गई है। अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार आज अपने बेटे पार्थ के साथ मुंबई पहुंच गई हैं, और उनके डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ लेने की बात कही जा रही है। सुनेत्रा पवार वर्तमान में राज्यसभा सांसद हैं और अब उन्हें महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की सम्भावना जताई जा रही है।

 

दोनों गुटों को एकजुट करने की इच्छा
शरद पवार ने यह दावा भी किया कि अजित पवार चाहते थे कि एनसीपी के दोनों हिस्से (गुट) एकसाथ आएँ और पार्टी में एकता हो। इसके लिए तारीख भी तय हुई थी, लेकिन दुर्भाग्य से अजित पवार के निधन के कारण यह योजना बीच में रह गई।

 

NCP नेताओं की मांग
अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी के नेताओं के एक वर्ग ने मांग की थी कि सुनेत्रा पवार को उनके डिप्टी सीएम पद का उत्तराधिकारी बनाया जाए। ऐसा कहा गया था कि सुनेत्रा पवार अपने दिवंगत पति की जगह कैबिनेट में शामिल हो सकती हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें