Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

महुआ मोइत्रा की प्राइवेट फोटो वायरल…कांग्रेस के इस नेता के साथ आईं नजर

October 16, 2023

महुआ मोइत्रा की प्राइवेट फोटो वायरल…कांग्रेस के इस नेता के साथ आईं नजर

नेशनल डेस्क: तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा की कुछ निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। महुआ मोइत्रा ने भी इस पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि फोटो देखकर ‘सबसे ज्यादा खुशी’ हुई, हालांकि उन्होंने इसके लिए भाजपा के ट्रोलर्स को जिम्मेदार ठहराया।

 

महुआ ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा क‍ि भाजपा की ट्रोल सेना द्वारा सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही मेरी कुछ निजी तस्वीरों को देखकर सबसे ज्यादा खुशी हुई। मुझे सफेद ब्लाउज की तुलना में हरे रंग की पोशाक ज्‍यादा पसंद है और क्रॉप करने की चिंता क्यों करें – बाकी लोगों को भी रात में खाना खाते हुए दिखाएं, बंगाल की महिलाएं जीवन जीती हैं झूठ नहीं बोलतीं।

 

वायरल फोटो में महुआ कांग्रेस नेता शशि थरूर के साथ नजर आ रही हैं और उनके हाथ में सिगार भी था। अब इन फोटो को हटा दिया गया है। महुआ ने कहा कि मैं धूम्रपान नहीं करती, मुझे सिगरेट से गंभीर एलर्जी है, मैं सिर्फ एक दोस्त का सिगार लेकर मजाक कर रही थी। महुआ को सांसदों के बीच एक स्टाइल स्टेटमेंट के रूप में देखा जाता है। इससे पहले वह महंगे लुई वुइटन बैग को लेकर खूब खबरों में आई थीं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें