Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

राजस्थान में बड़ा हादसा: कोलिहान खदान में लिफ्ट गिरने से फंसे 14 लोग,तीन को सुरक्षित निकाला

May 15, 2024

राजस्थान में बड़ा हादसा: कोलिहान खदान में लिफ्ट गिरने से फंसे 14 लोग,तीन को सुरक्षित निकाला

जयपुर: राजस्थान के नीमकाथाना में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की कोलिहान खदान में लिफ्ट मशीन का रस्सा टूटने के कारण 14 लोगों के फंसे होने की सूचना आई थी, जिनमें से तीन को सुरक्षित निकाल लिया गया है। जिला चिकित्सक ने बताया कि खदान में फंसे सभी लोग सुरक्षित हैं। वहीं रेस्क्यू किए गए लोगों को इलाज के बाद जयपुर भेजा जा रहा है।

रेस्क्यू टीम मौके पर अपना काम कर रही है। आसपास की सभी एम्बुलेंसों को बुलाया गया है। रात करीब एक बजे मौके पर पहुंचे कलेक्टर शरद मेहरा ने बताया कि सब कुछ सामान्य है। कोई जनहानि नहीं हुई है। छोटी-मोटी चोटें हो सकती हैं, किसी को गंभीर चोट नहीं है। एसपी प्रवीण नायक नूनावत ने बताया कि अधिकारियों से बात कर स्थिति का जायजा लिया है।

रेस्क्यू टीम ने काम शुरू कर दिया था। मेडिकल टीम मौजूद है। फंसे हुए लोगों को निकालने का प्रयास कर रहे हैं। कोलिहान खदान की लिफ्ट से जुड़े कर्मचारियों ने आठ दिन पहले केसीसी प्रबंधन को शिकायत की थी कि लिफ्ट में कुछ गड़बड़ी है, उसकी मरम्मत करवानी जरूरी है। इसके बावजूद अधिकारियों ने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। इस बीच मंगलवार रात ये हादसा हो गया।

हादसे के कारण लिफ्ट में फंसे 15 अधिकारियों के साथ ही करीब 150 श्रमिक भी खदान में फंसे हुए हैं। यह सभी श्रमिक दोपहर की पारी में खदान में उतरे थे। इनकी रात 8 बजे पारी खत्म होनी थी। लेकिन इससे पहले ही करीब 7:30 बजे यह हादसा हो गया। लिफ्ट की ट्रेल टूट जाने से दोनों लिफ्ट बंद हो गई। ऐसे में न कोई बाहर से अंदर जा सकता और न ही कोई बाहर आ सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें