नेशनल डेस्क: आंध्र प्रदेश पुलिस ने माओवादियों के खिलाफ एक बड़ा ऑपरेशन चलाकर उनके नेटवर्क को तगड़ा झटका दिया है। पुलिस और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में सात माओवादी मारे गए हैं, जिनमें तीन महिला माओवादी भी शामिल हैं। यह मुठभेड़ बुधवार को मारेदुमिल्ली क्षेत्र में हुई।
50 माओवादी ऑपरेटिव्स गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि अलग-अलग जिलों कृष्णा, एलुरु, NTR विजयवाड़ा, काकीनाडा और डॉ. बीआर अंबेडकर कोनासीमा से कुल 50 CPI (माओवादी) कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में सीनियर माओवादी नेता, लॉजिस्टिक्स से जुड़े सदस्य, कम्युनिकेशन ऑपरेटिव्स, हथियारबंद प्लाटून के सदस्य और पार्टी के अन्य सक्रिय सदस्य शामिल हैं। इनमें से कई की सीधी लिंकिंग CPI (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी के बड़े नेता माडवी हिडमा से बताई जा रही है। हिडमा दक्षिण बस्तर और दंडकारण्य क्षेत्र में माओवादियों का बेहद प्रभावशाली चेहरा माना जाता है।
ये भी पढ़ें: शेख हसीना के बेटे ने मोदी सरकार का जताया आभार, कहा- मां बांग्लादेश में रहती तो…
मारे गए माओवादियों की पहचान जारी
AP इंटेलिजेंस के ADG महेश चंद्र लड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि ऑपरेशन के दौरान अब तक सात माओवादी ढेर किए जा चुके हैं। एक की पहचान मेतुरी जोखा राव उर्फ शंकर के रूप में हुई है। शंकर श्रीकाकुलम का रहने वाला था। आंध्र-ओडिशा बॉर्डर (AOB) में ACM (एरिया कमिटी मेंबर) के रूप में काम करता था। टेक्निकल वर्क, हथियार बनाने और कम्युनिकेशन सिस्टम में माहिर माना जाता था। बाकी माओवादियों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।
पुलिस का बड़ा दावा
पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई माओवादियों के दक्षिण बस्तर और दंडकारण्य नेटवर्क पर बड़ा प्रहार है। लगातार ऑपरेशंस के चलते उनकी गतिविधियों में गिरावट आई है और कई महत्वपूर्ण सदस्य पकड़े जा चुके हैं।
VD : Delhi की अदालतों और स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस