नेशनल डेस्क। तमिलनाडु के कोयंबटूर शहर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। रविवार को हवाई अड्डे के पास एक महिला कॉलेज छात्रा का अपहरण और गैंगरेप किया गया। इस मामले ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है। जिसके बाद पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी-थवासी, कार्तिक और कालीस्वरन को मंगलवार तड़के मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस को आरोपियों के पैर में गोली मारनी पड़ी, क्योंकि वे भागने की कोशिश कर रहे थे। तीनों को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया।
कोयंबटूर पुलिस आयुक्त सरवण सुंदर ने बताया कि मुठभेड़ वेल्लाकिनारु इलाके में हुई। घायल आरोपियों के नाम गुना, करुप्पासामी और कार्तिक उर्फ कालीस्वरन बताए गए हैं। इस दौरान एक हेड कॉन्स्टेबल भी घायल हुआ है। फिलहाल तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है।
क्या हुआ था छात्रा के साथ
पुलिस के अनुसार, पीड़ित छात्रा एक निजी कॉलेज में पढ़ती थी और उस दिन अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ कार में थी। इसी दौरान तीनों आरोपियों ने दोनों को रोका और छात्रा का अपहरण कर लिया। फिर उसे एक सुनसान जगह पर ले जाकर गैंगरेप किया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने लड़की के ब्वॉयफ्रेंड की हत्या भी कर दी। यह घटना न सिर्फ कोयंबटूर, बल्कि पूरे तमिलनाडु में लोगों को हिलाकर रख देने वाली है।
ये भी पढ़ेंः भारत की मजबूत लोकतांत्रिक नींव के कारण दुनिया निवेश के लिए आकर्षित हो रही है : लोकसभा अध्यक्ष
मामले को लेकर सियासत गरमाई
इस जघन्य वारदात के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है। विपक्षी पार्टियों ने सीएम एम.के. स्टालिन की सरकार पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कोयंबटूर में विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस बल की कमी पर राज्य सरकार को घेरा। भाजपा ने राज्यव्यापी आंदोलन की भी घोषणा की है।
भाजपा नेता अन्नामलाई ने कही ये बात
भाजपा के राज्य अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने कहा कि “कोयंबटूर की यह घटना बेहद चौंकाने वाली है। डीएमके सरकार आने के बाद से महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ गए हैं। अपराधियों को अब कानून का डर नहीं है क्योंकि सरकार और पुलिस दोनों उन्हें बचा रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा कि “इस घटना के बाद मुख्यमंत्री स्टालिन को शर्म से सिर झुका लेना चाहिए। डीएमके के कई मंत्री और अधिकारी ऐसे अपराधियों को संरक्षण देते हैं।”
जांच जारी
फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि क्या इसमें और लोग शामिल थे। पुलिस ने कहा कि जल्द ही पूरा सच सामने लाया जाएगा और दोषियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...